{"_id":"578bce474f1c1b6137c4ba54","slug":"people-in-low-lying-areas-struck-waterlogged-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"निचले इलाके के लोग सहमे, घरों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निचले इलाके के लोग सहमे, घरों में जलभराव
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में बारिश से मोहल्ला मुगलूशाह में घर में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में मूसलाधार वर्षा से नगर एवं आसपास के कई क्षेत्रों में संपर्क मार्गों सहित घरों में भारी जलभराव हुआ। जलभराव से आवागमन प्रभावित हुआ तथा घरेलू सामान पानी में डूब गया। मोहल्ला मुगलूशाह व मकबरा में कई मकानों में दो से चार फिट तक पानी भरने से चूल्हे तक नहीं जले।
शनिवार की देर रात रुक-रुककर शुरू हुई वर्षा रविवार सुबह 10 बजे झमाझम बारिश वर्षा में तब्दील हो गई। लगातार पांच घंटे मूसलाधार वर्षा होने से मोहल्ला मुगलूशाह, मकबरा, हवेलीतला, जाब्तागंज, कल्लूगंज एवं नगर से जुड़े आदर्शनगर, सुभाषनगर, दरियापुर, रेडियो कालोनी के निकट सैकड़ों मकानों में पानी भर गया। मोहल्ला मुगलूूूशाह में अजमल खां रोड पर दो से ढाई फिट पानी बहने के साथ आसपास के मकानों में तीन से चार फिट तक पानी भर गया। मुगलूशाह निवासी कारोबारी एहसान के घर पर रखे दर्जनों पुराने टीवी, फ्रिज आदि पानी में डूब गए। इसी क्षेत्र में नवाब के मकान में तीन फिट पानी भरने से घर का सामान पानी में तैर गया। क्षेत्र में दर्जनों मकानों में खाद्य सामग्री और घरेलू सामान पानी में डूबने से भारी नुकसान हुआ। मुख्य मार्ग पर स्थित दुकानों में पानी घुसने से कारोबारी परेशान रहे। क्षेत्रवासियों ने चेयरमैन के आवास पर पहुंचकर भारी जलभराव से हो रही परेशानी का दुखड़ा सुनाया। उधर, आदर्शनगर बिजलीघर सहित क्षेत्र की बी गली के दर्जनों मकानों में दो से तीन फिट पानी भर गया। आदर्शनगर क्षेत्रवासियों ने वर्षा से पूर्व आदर्शनगर क्षेत्र में नालों की सफाई न होने से जलभराव की स्थिति विकट होने की बात कही। उधर, कोटद्वार हाईवे से जसवंतपुर लुकादड़ी तक संपर्क मार्ग पर भारी जलभराव होने से जसवंतपुर के दर्जनों मकानों में पानी भर गया। नगर क्षेत्र, आदर्शनगर क्षेत्र के नागरिकों ने प्रशासन से जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए कार्रवाई की मांग की।