फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   people did yoga at home

लोगों ने घरों पर ही किया योग

Tue, 22 Jun 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
people did yoga at home
किरतपुर के रामा कॉलेज में विश्व योग दिवस पर योग करते शिक्षक। - फोटो : BIJNOR
लोगों ने घरों पर ही किया योग
विज्ञापन

अफजलगढ़/किरतपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर व क्षेत्र में अनेक स्थानों पर व अपने घर पर रहकर लोगों ने योग किया। सोमवार को सुबह नगर के राजकीय आदर्श इंटर कालेज, गांव हिदायतपुर चौहड़वाला, भज्जावाला, भूतपुरी, कादराबाद, विजयनगर आदि में लोगों ने योग किया। योग गुरु डॉक्टर ऋषिपाल पुंडीर ने बताया कि योग एक ऐसी क्रिया है, जो न सिर्फ मनुष्य को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में उसकी मदद करती है, बल्कि आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने में भी मदद करती है। योग हमारी भारतीय संस्कृति का एक प्रमुख हिस्सा रहा है। युवा हो या फिर बुजुर्ग सभी के जीवन में योग सामान रूप से लाभकारी है। हम सभी को योग के महत्व को समझना चाहिए और अपने दैनिक जीवन में इसे शामिल करना चाहिए। बलराम सिंह, उपेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, लव अग्रवाल, भीम सिंह रावत, मनीष माहेश्वरी, आलोक विश्वास, मोहित लोहिया आदि रहे। वहीं किरतपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर नगर में ऑनलाइन विश्व योग दिवस मनाया गया। सोमवार सुबह छह बजे योग कार्यक्रम ऑनलाइन शुरू हुआ, जिसमें नगर के सैकड़ों परिवारों और उनके बच्चों ने लाइव जुड़कर योग कार्यक्रम में भाग लिया। योग गुरु मास्टर महेंद्र सिंह और नगर कार्यवाह डा. हेमेंद्र राजपूत ने योग के गुर सिखाए। कार्यक्रम के अंत में ललित कुमार, सह विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख आरएसएस ललित कुमार राजपूत ने कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़े लोगों को संबोधित किया।

दिनचर्या में शामिल करें योग
किरतपुर। मुस्लिम इंटर कालेज में शिक्षकों एवं स्टाफ कर्मियों ने अपने अपने आवास पर वर्चुअल योग में भाग लिया।
सोमवार को विद्यालय के प्रबंधक तारिक अली ने वर्चुअल माध्यम से सभी शिक्षकों, स्टाफ कर्मियों एवं छात्रों, एनसीसी कैडेटस से यह बताया कि योग हमारे जीवन के लिए बहुत हितकारी तथा लाभकारी कार्य है। इसे प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल करना बहुत जरूरी है। मो. हारुन, नौशाद अख्तर, रफीउल्लाह, निजाम, महफूज अली, मो. वसीम, अदील अनवर, बिलाल अहमद, फिरोज अहमद, आदि रहे।

अफजलगढ़ के जीआईसी परिसर में योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास करते लोग।

अफजलगढ़ के जीआईसी परिसर में योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास करते लोग।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed