{"_id":"667b44931cb988868708ca24","slug":"people-did-not-have-freedom-of-speech-during-emergency-brijesh-singh-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-125873-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपातकाल में लोगों को नहीं थी बोलने की आजादी : बृजेश सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपातकाल में लोगों को नहीं थी बोलने की आजादी : बृजेश सिंह
विज्ञापन
-लोकतंत्र सेनानियों को अंग वस्त्र ओढ़ाकार किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। 25 जून 1975 को इंदिरार गांधी ने देश में आपातकाल लागू कर दिया था। आपातकाल में जनसंघ पदाधिकारियों को पकड़कर जेल में डाला गया, उन्हें जेल के अंदर यातनाएं दी गई। तब लोगों को बोलने की आजादी भी नहीं थी। यह बात लाेक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहीं। उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि भाजपा 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाती है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने लोकतंत्र की आवाज दबाने के लिए 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू कर
दिया था। आपातकाल के दौरान जनसंघ के कार्यकर्ताओं काे गिरफ्तार कर जेलों में डाला गया। जेल से रिहा हुए पदाधिकारियों को भाजपा ने लोकतंत्र सेनानी का नाम देने का काम किया। उन्होंने लोकतंत्र सेनानी एवं पूर्व मंत्री महावीर सिंह, मुकेश रस्तोगी, प्रवीण शास्त्री और रमेश सिंह आदि को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। जिला प्रभारी हरिओम शर्मा की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान बॉवी की अध्यक्षता और महामंत्री विनय राणा के संचालन में कार्यक्रम हुआ। विधायक धामपुर अशोक राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक डाॅ. इंद्रदेव सिंह, सीपी सिंह, सतीश गौतम, अनूप बाल्मीकि, हरजिन्द्रर कौर, महेन्द्र धनौरिया, राजीव सिसोदिया, पालिकाध्यक्ष इन्दिरा सिंह, झालू चेयरमैन लोकेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख नूरपुर आकांक्षा चौहान, एमपी सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।