{"_id":"5ed145448ebc3e904e1ccaaa","slug":"people-craving-water-due-to-transformer-failure-bijnor-news-mrt4839471187","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर खराब होने से पानी को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर खराब होने से पानी को तरसे लोग
विज्ञापन

बिजनौर। शहर के बिजलीघर के ट्रांसफार्मरों के क्षतिग्रस्त होने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। शुक्रवार सुबह बुखारा बिजलीघर का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से शहर की कई कॉलोनी समेत गांव की बिजली गुल होने से लोग पीने के पानी के लिए तरस गए।
करीब एक सप्ताह पहले शहर की पंचवटी कालोनी के मेन गेट पर रखा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। लगातार तीन दिन तक ट्रांसफार्मर ठीक होने के बाद क्षतिग्रस्त होता रहा। अब शुक्रवार सुबह बुखारा बिजलीघर का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे नजीबाबाद रोड, बाबा प्लाजा, सिविल लाइंस, नई बस्ती समेत आदोपुर आदि गांव की बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने बताया कि छह घंटों तक बिजली नहीं आने पर बिजलीघर फोन करने पर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने का पता चला है। पूरे दिन बिजली नहीं आने से लोगों की पानी की टंकी खाली हो गई। लोग पानी पीने को तरस रहे थे। आरोप है कि बिजलीघरों के ट्रांसफार्मर खराब होना आम बात हो गया है। नई बस्ती निवासी आकाश ने बताया रात में भी बिजली गुल हुई थी। अधिकारियों को फोन करने पर करीब एक घंटे बाद आपूर्ति चालू की गई। एसडीओ विद्युत राहुल गौतम ने बताया कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी कमी से सप्लाई पर असर पड़ा है। निगम कर्मचारी मरम्मत करने में लगे हैं।
विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप
बढ़ापुर। ग्राम बासोवाला के समीप बृहस्पतिवार रात को बढ़ापुर-नगीना मार्ग पर एक बड़ा पेड़ तेज हवा के चलते विद्युत लाइन पर गिर गया। जिससे कस्बे व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति करीब 10 घंटे ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।