फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People caught a loving couple in a village in Bijnor and got them married

UP: प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ा, फिर चंद मिनटों में हुआ ब्याह, चर्चा का विषय बनी ये शादी

Sat, 23 Dec 2023 02:40 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Dec 2023 02:40 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर के एक गांव में लोगों ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया। इसके बाद युवती के परिजनों ने आनन-फानन दोनों के फेरे करा दिए।

विज्ञापन
People caught a loving couple in a village in Bijnor and got them married
प्रेमी युगल को पकड़ने के बाद शादी करवा दी। - फोटो : social media

विस्तार

बिजनौर में नूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में लोगों ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर भीड़ लग गई और युवती के परिजन भी पहुंच गए। खास बात यह है कि इस दौरान दोनों की शादी करा दी गई।

विज्ञापन


बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव निवासी प्रेमी युगल में पिछले कुछ दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार शाम को प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जयंती पर विशेष: ग्रामीण विकास के सच्चे पैरोकार थे चौधरी चरण सिंह, पढ़िए उनके बारे में अनसुने किस्से

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मामला पुलिस की जानकारी में पहुंचने पर दोनों के परिजनों से बातचीत कर समझौता कराने का प्रयास किया गया। इसके बाद आनन-फानन युवती के परिजनों ने दोनों के फेरों की रस्म करा दी। लेकिन युवक के परिजनों ने उसे नाबालिग बताते हुए इसका विरोध किया। इसके बाद पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

यह भी पढ़ें: UP: जेल गया कमर अहमद काजमी, दुबई से जुड़े हैं तार, करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुला हर राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed