{"_id":"6068b5418ebc3ee6527006b2","slug":"people-are-upset-due-to-not-getting-vaccinations-in-kalagarh-dhampur-news-mrt53287999","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालागढ़ में टीकाकरण न होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालागढ़ में टीकाकरण न होने से लोग परेशान
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ में कोविड-19 का टीकाकरण लोगों के लिए समस्या बना हुआ है। कालागढ़ की पीएचसी में टीकाकरण का कोई केंद्र नहीं बनाया गया है।
कोविड-19 के संक्रमण से बचाए जाने के लिए हर जगह टीकाकरण किया जा रहा है। लेकिन कालागढ़ में कोविड वैक्सीन लगाने की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। कोटद्वार तहसील में अभी टीकाकरण लाल पानी, सिमलचौड़ एवं कोटद्वार में ही किया जा रहा है। कालागढ़ से टीकाकरण के लिए कोटद्वार केंद्रों पर जाने के लिए कई किमी दूरी तय करनी होगी। जनता की समस्या को लेकर सांसद प्रतिनिधि प्रदीप कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री व क्षेत्र के सांसद तीरथ सिंह रावत को पत्र लिखकर यहां टीकाकरण की सुविधा पीएचसी को देने की मांग की है। साथ ही पीएचसी में रेबीज के इंजेक्शन भी उपलब्ध कराने की मांग उठाते हुए कहा है कि आए दिन बंदरों के काटे जाने से जनता परेशान है। बाजार से महंगे इंजेक्शन खरीदने पड़ रहे हैं।
शिविर लगाने का भरोसा मिला
कालागढ़ पीएचसी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद का कहना है कि कालागढ़ में पीएचसी की ओर से पहले ही टीकाकरण की मांग की गई है। उच्च अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि कालागढ़ में तीन दिवसीय टीकाकरण किया जाएगा। जिसके लिए इंटर कॉलेज को चिन्हित किया गया है। विभाग से अभी कोई तिथि नहीं मिली है।