फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People are stocking up on diesel due to fears of supply disruption.

Bijnor News: आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका से डीजल का स्टॉक कर रहे लोग

Fri, 06 Mar 2026 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
People are stocking up on diesel due to fears of supply disruption.
अफजलगढ़। अमेरिका-इस्राइल एवं ईरान में पांच दिन से चल रही जंग को लेकर डीजल की कमी व कीमत बढ़ने से आशंकित लोग ड्रमों में तेल भरकर स्टाॅक कर रहे हैं। नगर व आसपास के पेट्रोल पंपों पर डीजल भरवाने वालों की भीड़ लग रही है। वहीं, बाजार में नीले ड्रम भी खूब बिकते नजर आए।
विज्ञापन


बुधवार को नगर व आसपास स्थित पेट्रोल पंप पर ड्रमों में लोग डीजल भरवाकर स्टाॅक करने में लगे रहे। इसके चलते पेट्रोल पंपों पर काफी भीड़ है। लोग कई ड्रम लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं और डीजल भरवा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों और वीडियो के कारण किसानों में डीजल की कमी की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में उन्हें आशंका है कि यदि युद्ध लंबा चला तो पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और कीमतों में बढ़ोतरी भी हो सकती है। इसी डर के चलते लोग पहले से ही डीजल का भंडारण करने में जुट गए हैं। कुछ पेट्रोल पंपों पर अधिक मांग के चलते अस्थाई रूप से टैंक खाली होने की स्थिति भी देखने को मिली है जबकि पेट्रोल पंप स्वामियों के द्वारा डीजल व पेट्रोल की कमी को नकारा जा रहा है। उनके द्वारा आपूर्ति सामान्य होने की बात कही जा रही है। वहीं किसानों के अनुसार कुछ ही दिनों में उनकी गेहूं की फसल तैयार हो जाएगी और कटाई व भूसा आदि निकलवाने के दौरान ट्रैक्टर व अन्य मशीनों में डीजल की अधिक आवश्यकता पड़ेगी। इसी कारण वे पहले से ही डीजल खरीदकर सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed