{"_id":"68acb14b1c38ea11050c2887","slug":"pedestals-constructed-to-install-two-more-bearings-at-bijnor-barrage-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-158406-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर बैराज में दो और बेयरिंग लगाने के लिए बनाए गए पेडस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर बैराज में दो और बेयरिंग लगाने के लिए बनाए गए पेडस्टल
Tue, 26 Aug 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर गंगा बैराज पुल की मरम्मत के क्रम में सोमवार को रामधारा स्लैब के गार्डर के दूसरे सिरों पर पेडस्टल बनाए गए। पेडस्टल मजबूत होने के बाद बेयरिंग लगाए जाएंगे। दअसल इन गार्डर के पहले सिरे पर रविवार को बेयरिंग लगा दिए गए थे।
सोमवार को गार्डर के दूसरों सिरे के नीचे पेडस्टल बनाने का काम किया गया। मरम्मत कर रही टीम ने बेहद ही सावधानी के साथ कंक्रीट और सीमेंट से पेडस्टल यानि आधार तैयार किया। जिसके सूखने और मजबूत होने के साथ ही बेयरिंग लगा दिए जाएंगे। इसके बाद सावधानी के साथ ही जैक को भी हटाया जाना है। उधर रविवार को रामधारा के स्लैब के नीचे पुल में एक सिरे पर गार्डर और पिलर के बीच में दो बेयरिंग लगा दिए गए थे। बता दें कि इस स्लैब में चार बेयरिंग बदले जाने हैं। बेयरिंग में खराबी के चलते ही आठ अगस्त को बैराज का पुल वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था। सिर्फ बाइक सवार और पैदल चलने वालों लोगों को ही पुल से निकलने की अनुमति है। इस स्लैब के बाद एक और स्लैब के बेयरिंग बदले जाने हैं।