{"_id":"5809177e4f1c1b722b70360f","slug":"pedda-scandal-the-bail-plea","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेद्दा कांड ः जमानत याचिका दाखिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेद्दा कांड ः जमानत याचिका दाखिल
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में पे्ददा कांड में आरोपी बनाए गए भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम एडवोकेट की ओर से जमानत के लिए याचिका दाखिल की गई है।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीके चौरसिया ने जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए 24 अक्तूबर की तिथि तय की की है। 16 सितंबर को पेद्दा में हुई घटना में एक पक्ष के तीन व्यक्तियों की मौत हो गई थी और 12 घायल हो गए थे। घटना के बाद 29 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी का नाम रिपोर्ट में नामजद नहीं था। पुलिस ने ऐश्वर्य चौधरी व अरूण कबाड़ी का नाम बाद में जांच में शामिल किया था। ऐश्वर्य चौधरी ने एक सितंबर को अपने समर्थकों के साथ थाने में आत्मसमर्पण किया था, जिन्हें कोर्ट द्वारा जेल भेज दिया गया था। कोर्ट में दाखिल जमानत याचिका में ऐश्वर्य चौधरी ने कहा है कि उन्हें राजनीति द्वेष के कारण झूठा फंसाया गया है। वह पेशे से वकील हैं। जमानत के साथ एडीजी कानून व्यवस्था द्वारा मीडिया में दिए गए बयान की सीडी भी दाखिल की गई है।