{"_id":"57dee3d54f1c1b002ea824c6","slug":"pedda-scandal-denounced-by-all-organizations","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी संगठनों ने की पेद्दा कांड की निंदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी संगठनों ने की पेद्दा कांड की निंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में जिले में हुए पेद्दा कांड की सामाजिक व राजनैतिक पार्टी ने निंदा की तथा दुख प्रकट किया है। पेद्दा कांड को अंजाम देने के राजनैतिक कारणों का पर्दाफाश करने के लिए प्रदेश सरकार से सीबीआई जांच कराने की मांग की है। जनपदवासियों से सहनशीलता, आपसी सद्भाव व भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
रविवार को शिवसेना की गांव रशीदपुरगढ़ी में हुई बैठक में जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने कहा कि निर्दोषों के उत्पीड़न पर शिवसेना चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि हिंदू महिलाओं को पुलिस ने जबरन थाने में बंद किया। उन्हें पुलिस झूठे मुकदमों में फंसा रही है। पेद्दा में एक पक्ष की लड़कियों से लगातार छह माह से छेड़छाड़ हो रही थी, इसकी शिकायत कई बार पुलिस से भी की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। पेद्दा में छेड़छाड़ हिंदू लड़कियों के साथ हुई और प्रशासन ने दबाव में मामले को पलटकर नया रुख दे दिया है। बैठक में संदीप, विकास त्यागी, धर्मेंद्र सिंह, विशाल, अजय व धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रही। बैठक का संचालन आकाश बजरंगी ने किया।
कांग्रेस ने मदीना प्रेस पर बैठक की। बैठक में वक्ताओं ने अमानवीय घटना की निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि कांड को अंजाम देने के राजनैतिक कारणों का पर्दाफाश करने के लिए प्रदेश सरकार से सीबीआई जांच की कराने की मांग की है। इस मौके पर देवेंद्र शर्मा, विकास अग्रवाल, नीरज पंडित, सुमेर भारती, मोहम्मद इमरान आदि मौजूद है। अध्यक्षता संदीप भटनागर व संचालन मुनीर अख्तर ने किया। वहीं, जिला युवक कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला सचिव ने गांव पेद्दा में हुए सांप्रदायिक हिंसा पर दुख प्रकट किया। नूरपुर विधायक लोंकेंद्र चौहान की बयान बाजी को गलत बताया। शिया वेलफेयर सोसाइटी ने पेद्दा की घटना पर दर्दनाक हादसा बताया है। बैठक में फिरोज जैदी, अफरोज नकवी, रईस हैदर, रियाज, मशकूरल, सैयद अली कौसर व मोजिज अब्बास आदि मौजूद रहे। माकपा ने गांव पेद्दा की घटना की कड़ी निंदा की है। घटना की न्यायिक जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।