{"_id":"589f65104f1c1b8a5f37a689","slug":"pedda-frank-and-stimulating-words-on-scandal-european-mayawatin","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेद्दा कांड पर सधे शब्दों में बोली मायावतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेद्दा कांड पर सधे शब्दों में बोली मायावतीं
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में मायावती पेद्दा कांड के साथ विशाल मर्डर को भी हवा दे गईं। मायावती ने सधे हुए शब्दों में इन दोनों घटनाओं पर कहा कि उनकी सरकार आने पर दोनों मामलों की जांच कराएगी। आरोपियों व षड्यंत्रकारियों को जेल भेजा जाएगा और निर्दोषों को जेल से बाहर निकाला जाएगा। मायावती ने कहा कि पेद्दा कांड व विशाल के मर्डर की वे भर्त्सना करती हैं।
मायावती ने पेद्दा कांड का जिक्र किया तो सब लोग शांत हो गए। उन्होंने कहा कि पेद्दा कांड का उन्हें पता है। कुछ समय पहले देहात में बेकसूर मुस्लिमों की हत्या कर दी गई थी। जाट समाज के एक भाई की शुक्रवार को हत्या कर दी गई। दोनों ही हत्याएं दर्दनाक हैं। प्रदेश में सपा सरकार के गुंडाराज में हत्याओं का सिलसिला अब भी जारी है। प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी तो इन दोनों घटनाओं की जांच कराई जाएगी। मुस्लिमों की हत्या की जांच भी कराई जाएगी और जाट युवक की हत्या की जांच भी कराई जाएगी। घटना के दोषियों व षड्यंत्रकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने साथ ही कहा कि उन्हें पता चला है इन मामलों में कुछ निर्दोषों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। जांच में निर्दोष मिलने वालों को जेल से बाहर निकाला जाएगा। मायावती ने किसी भी एक पक्ष के बारे में नहीं कहा। उन्होंने भाषण में दोनों पक्षों को सांत्वना देने की कोशिश की।