{"_id":"67670c115064ddcf0107ea24","slug":"pcs-preliminary-exam-today-administration-preparations-complete-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-138793-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा आज, प्रशासन की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा आज, प्रशासन की तैयारी पूरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा रविवार को 18 केंद्रों पर होगी। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने सुरक्षा इंतजामों का खाका तैयार कर लिया गया है। करीब 7780 परीक्षार्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे।
दो पालियों में आयोजित होने वाली पीसीएस परीक्षा के लिए जिले में 18 केंद्र बनाए गए हैं, जो जिला मुख्यालय और आसपास ही हैं। पहली पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में 2:30 से 4:30 बजे तक परीक्षा होनी है।
उधर, परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा इंतजामों का खाका तैयार किया है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा केंद्र तक प्रश्नपत्र लाए जाएंगे। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर इंतजामों को मजबूत बनाए रखने के लिए छह सर्किल में केंद्रों को विभाजित किया गया है। छह सीओ की ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन
एक परीक्षा केंद्र पर एक दरोगा और पांच सिपाही तैनात रहेंगे। इनमें दो महिला सिपाही भी शामिल हैं। साथ ही थाना प्रभारी भी मुस्तैद रहेंगे। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी पुलिस तैनात रहेगी। चेकिंग के गुजरने के बाद ही परीक्षार्थी केंद्र के अंदर दाखिल हो सकेंगे।
इसके अलावा मोबाइल या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक आइटम केंद्र के अंदर नहीं जा सकेगा। अभ्यर्थी का डाटा परखने के लिए आंख की पुतली से भी मिलान होगा। आधार कार्ड का वेरिफिकेशन होने के बाद ही अंदर जा सकेंगे।