फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Patanjali Yog Samiti performed 21 Kundiya Yagya in Noorpur

Bijnor News: नूरपुर - पतंजलि योग समिति ने कराया 21 कुंडीय यज्ञ

Mon, 31 Jul 2023 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 31 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Patanjali Yog Samiti performed 21 Kundiya Yagya in Noorpur
- औषधीय पौधों के भंडारे का आयोजन भी किया गया
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

नूरपुर। पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में सोमवार सुबह भारत सेवाधाम आश्रम मोरना में 21 कुंडीय यज्ञ एवं औषधीय पौधों के भंडारे का आयोजन किया गया। यज्ञ में 21 दांपत्य जोड़ों ने यजमान बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। इसके उपरांत योग समिति की राज्य कार्यकारिणी सदस्य अंजू अरोड़ा ने योगाभ्यास कराते हुए पेड़-पौधों के औषधीय लाभों की जानकारी दी।
गुरुकुल नवलपुर से आईं दिव्य किरण शास्त्री ने मंत्रोच्चारण से ईश्वर की स्तुति करने की विधि बताते हुए यज्ञ को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कार्य बताया। योगाचार्य प्रकाशचंद ने कहा कि हवन से वातावरण की शुद्धि एवं स्वास्थ्य लाभ की प्राप्ति होती है। हरीराज सिंह ने तुलसी के गुण बताए। डाॅ. रामानुजन ने पेड़ पौधों पर गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। सविता आर्य वेदों की महिमा बताई। गुरुकुल की छात्राओं ने दीपक आसन कर सबको अचंभित कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लोगों को तुलसी, हरसिंगार, आम, अमरूद, जामुन, अशोक, अर्जुन व एलोवेरा सहित करीब चार हजार औषधीय पौधे वितरित करते हुए उन्हें नहर, नदी, स्कूल, काॅलेज, श्मशान, सड़कों के किनारे रोपित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अनिल कमल, जितेंद्र बैंस, शुभम वालिया, ग्राम प्रधान उमेश शेखावत, हरेंद्र सिंह, देवराज जी महाराज, ऋषि राम आदि मौजूद रहे। संचालन मानवेंद्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed