फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Passport Service Center to be started in April

अप्रैल में शुरू होगा पासपोर्ट सेवा केंद्र

Tue, 28 Mar 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 28 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में केंद्र सरकार की ओर से बिजनौर में पासपोर्ट सेवा केंद्र बनवाने की तैयारी की जा रही है। पासपोर्ट सेवा केंद्र को फिलहाल अस्थायी रूप से शुरू किया जाएगा। बाद में इसे स्थायी रूप दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, केंद्र को अप्रैल में शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने बिजनौर जिले को पासपोर्ट सेवा केंद्र का तोहफा दिया है। इस केंद्र से जिले के लोगों को समय के साथ-साथ आर्थिक बचत होगी। शनिवार शाम रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर राम सिंह ने डाकघर पहुंचकर पासपोर्ट सेवा केंद्र के स्थान का जायजा लिया और डाकघर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पासपोर्ट सेवा केंद्र में सेटअप विदेश मंत्रायल द्वारा लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट वह पोस्टमास्टर जरनल बरेली को भी भेजेंगे।
विज्ञापन

मुख्य डाक अधीक्षक एससी वर्मा ने बताया कि फिलहाल पासपोर्ट सेवा केंद्र को शुरू करना प्राथमिकता है। इसलिए इसको कम संसाधनों में अप्रैल में शुरू किया जाएगा। शुरू में केंद्र में स्टाफ भी पासपोर्ट ऑफिस का ही काम करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed