फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Party workers honored on Foundation Day

स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ता हुए सम्मानित

Tue, 29 Dec 2020 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Party workers honored on Foundation Day
स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ता हुए सम्मानित
विज्ञापन

नगीना/बढ़ापुर/किरतपुर। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर लोगों को पार्टी की नीतियाें से अवगत कराया। वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
सोमवार दोपहर पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए और जुलूस की शक्ल में गांधी मूर्ति पर पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता मुफ्ती मोनिस हुसैन, पूर्व विधायक सतीश कुमार, सरदार गुरदयाल सिंह, अरशद प्रिंस, इश्तियाक अहमद को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत काया। इस मौके पर जिला सचिव रोहित कुमार रवि, मिस्बाह उल हसन, इरशाद अहमद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं बढ़ापुर में भी पार्टी के जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान के आह्वान पर पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण कर कस्बे में पदयात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क कर पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व जिला कोषाध्यक्ष मो.आरिफ खान, फरीद खान, सईद सैफी, आकिल खान भारती, गजनफरुल्ला खान, मुराद खान, शहजाद खान, दानिश व नदीम खान रिंकू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं किरतपुर में स्थापना दिवस पर किरतपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी लाला रामबहादुर को सम्मानित पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सतीश गौतम, फहीम अहमद, अब्दुल वाहिद अंसारी, असलम शेख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed