फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Party candidate Manoj Kumar's boat sinks in SP's stronghold

Bijnor News: सपा के गढ़ में ही डूबी पार्टी प्रत्याशी मनोज कुमार की नैया

Thu, 06 Jun 2024 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Party candidate Manoj Kumar's boat sinks in SP's stronghold
- नगीना लोकसभा में सपा के तीन विधायक, तीनों जगह तीसरे स्थान पर रहे
विज्ञापन

- चंद्रशेखर ने हर जगह तोड़ा सपा का तिलिस्म, भाजपा भी पिछड़ी रही




गौरव गोयल
नगीना। प्रदेश में सपा इंडिया गठबंधन को जनता से मिले अपार समर्थन के बावजूद नगीना सीट पर पार्टी के तीन विधायक मनोज पारस, तस्लीम अहमद व राम अवतार सैनी भी अपने प्रत्याशी मनोज कुमार की नैया पार नहीं करा सके। इसके उलट, सपा का गढ़ कहलाए जाने वाले नगीना विधानसभा क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद को लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा के मुकाबले सर्वाधिक मत मिले।

साल 2022 के विधानसभा चुनाव में नगीना लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों में से नगीना से मनोज पारस, नजीबाबाद से तस्लीम अहमद व नूरपुर से राम अवतार सैनी सपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। मगर, लोकसभा चुनाव में तीनों विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी मनोज कुमार को जीत दिलाना तो दूर सम्मानजनक वोट भी नहीं दिला पाए। एक तरफ जहां नगीना विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी मनोज कुमार को 26481 मत मिले, वहीं आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद 1,12,518 वोट लेने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

नजीबाबाद में सपा प्रत्याशी को 39318 मत मिले, चंद्रशेखर आजाद ने यहां से 1,02,541 वोट पाए। यही कमोबेश हाल नूरपुर विधानसभा का रहा। यहां से सपा प्रत्याशी को 13,210 मत मिले जबकि चंद्रशेखर को 1,02,691 वोट मिले। सपा के तीनों विधायकों के गढ़ में पार्टी प्रत्याशी मनोज कुमार को करारी हार का सामना करना पड़ा। उधर, पोस्टल बैलेट पेपर के मतदान में भी चंद्रशेखर सपा प्रत्याशी से बहुत आगे रहे। चंद्रशेखर को जहां 1328 मत मिले, वहीं सपा प्रत्याशी मनोज कुमार को मात्र 270 मतों से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगीना की जनता ने बसपा को नकारा
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में नगीना सीट पर 1,66,832 वोट के भारी अंतर से जीत दर्ज करने वाली बसपा को इस बार के चुनाव में नगीना की जनता ने पूरी तरह नकार दिया। बसपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह को पूरे लोकसभा क्षेत्र में मात्र 13,272 वोट ही मिल पाए।



विधानसभा चुनाव के प्रदर्शन से उलट रहे समीकरण





लोकसभा चुनाव में सपा के तीनों विधायक 2022 के विधानसभा चुनाव का प्रदर्शन भी दोहराने में कामयाब नहीं हो पाए। पिछले विधानसभा चुनाव में नगीना से सपा के टिकट पर जीते मनोज पारस को 97,155, नजीबाबाद से विधायक बने तस्लीम अहमद को 1,02,675 और नूरपुर से विधायक बने राम अवतार सैनी को 92,574 मत मिले थे। यदि यह तीनों विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से इतने मत इस बार लोकसभा प्रत्याशी मनोज कुमार को दिलवाने में कामयाब हो जाते तो स्थिति बिल्कुल उलट नजर आती, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed