फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Part of the world record Bijnor

विश्व रिकॉर्ड का हिस्सा बना बिजनौर

Mon, 11 Jul 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 11 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Part of the world record Bijnor
नजीबाबाद स्थित सहकारी चीनी मिल में पौधा रोपित कर पानी देतीं डीएम। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में प्रदेश सरकार के कार्यक्रम क्लीन यूपी ग्रीन यूपी में बिजनौर जिले में भी युद्धस्तर पर पौधरोपण किया गया। शाम चार बजे तक करीब पांच लाख पौधे रोपित किए गए। जिले में करीब नौ लाख पौधे रोपित किए जाने थे। डीएम बी चंद्रकला, एसपी उमेश श्रीवास्तव, स्वतंत्र प्रभार मंत्री मूलचंद चौहान सहित अनेक अधिकारियों और नेताओं ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

जिलेभर में पौधरोपण के लिए 122 स्थान चिह्नित किए गए थे। बिजनौर डिवीजन में दो लाख 40 हजार 13, नजीबाबाद में छह लाख 49 हजार 50 पौधे यानि कुल आठ लाख 89 हजार 63 पौधे रोपित करने का लक्ष्य जिले को मिला था। सुबह दस बजते ही जिले में युद्धस्तर पर पर पौधरोपण शुरू हो गया। जिलास्तर के अधिकारियों व दस हजार से अधिक कर्मचारियों ने पौधरोपण में भाग लिया। हर क्षेत्र में जमीन की प्रकृति के अनुसार पौधरोपण किया गया। जल प्लावित क्षेत्र में अर्जुन, नहर किनारे शीशम, जामुन, रेतीली जमीन में यूकेलिप्टस व शीशम तथा गंगा किनारे खैर व सागौन की विशेष तौर पर बुआई की गई। इनके अलावा भी बबूल, नीम, पीपल, सरस, बालमखीरा, बरगद, पिलखन आदि के पौधे भी रोपित किए गए। हर साइट पर श्रमिकों की निगरानी करने के लिए तीन शिक्षकों व तीन गवाहों की टीम तैनात रही। 
विज्ञापन

टीम ने पौधरोपण की वीडियोग्राफी कराते हुए पौधों के फोटो भी खींचे। हर एक घंटे की प्रोग्रेस रिपोर्ट मुख्यालय पर एकत्र कर कमांड सेंटर और वहां से लखनऊ को भेजी गई। पूरे अभियान पर नजर रखने के लिए सभी तहसीलों के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया था।  जिलेभर में चार बजे तक करीब पांच लाख पौधे रोपित कर लिए गए। वहीं आरबीडी महिला महाविद्यालय में पौधरोपण किया गया। प्राचार्या डा.रश्मि त्रिवेदी, प्रवीन गुप्ता, डा. मंजुला कुमार, डॉ. जीआर गुप्ता, डा.राजहंस गुप्ता आदि ने कालेज  में पौधरोपण किया। प्राचार्या ने शिक्षक शिक्षिकाओं व छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर एक पौधे का होगा अवलोकन
हर एक पौधे को रोपित करने की वीडियो और फोटो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड कार्यालय को भेजी जाएगी। वहां पर टीम इनका अवलोकन करेगी। अगर कोई पौधा रिकॉर्ड के पैमाने पर खरा नहीं उतरता है तो उसे नहीं गिना जाएगा। ऑडिटर व गवाहों के कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उनसे केवल चार-चार घंटे ही काम लिया गया।
अधिकारियों ने भी दिखाई दिलचस्पी
बिजनौर। वन विभाग के अलावा अनेक अधिकारियों ने अपने स्तर पर भी पौधरोपण किया। जिला अस्पताल में सीएमएस डा.राकेश दुबे, चीफ फार्मेसिस्ट कमलचंद  ने स्टाफ के साथ पौधरोपण किया। नगर पालिका चेयरमैन फरीद अहमद व ईओ जेके  आनंद ने इंदिरा बाल भवन में पौधरोपण किया। स्कूलों में भी पौधरोपण अभियान चलाया गया और 5300 पौधेे रोपित किए  गए। डीआईओएस डा.अरुण कुमार दुबे ने दो पौधे रोपित  किए। इस दौरान एसके गोयल, अशोक यादव, पुरुषोत्तम आदि मौजूद रहे। डीआईओएस ने पौधरोपण के लिए चयनित सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से  कार्यक्रम की फोटो 12 जुलाई शाम पांच बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा है।

वन प्रभाग में रोपित किए गए 6.40 लाख पौधे
नजीबाबाद/जलालाबाद/भागूवाल। ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी अभियान में डीएम ने मोटाढाक वन चेकपोस्ट से वृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद की ओर से एक ही दिन में 6.40 लाख पौधे रोपित किए गए। उधर, किसान सहकारी चीनी मिल, जलालाबाद एवं भागूवाला में भी पौधारोपण किया गया।
बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद के डीएफओ पीके राघव के निर्देशन में आयोजित पौधरोपण अभियान में डीएम बी चंद्रकला, एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव, पूर्व राज्यमंत्री मनोज पारस, सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महासचिव महमूद कुरैशी, चेयरमैन मुअज्जम खां, नगर अध्यक्ष मो.फैसल, सपा प्रत्याशी अबरार आलम, आयशा सिद्दीकी, रफीक अंसारी, नदीम अहमद ने संयुक्त रूप से कौड़िया वन रेंज के मोटाढाक चेकपोस्ट पर पौधे रोपित कर अभियान की शुरुआत की। डीएफओ ने बताया कि वन प्रभाग के 76 स्थलों पर एक साथ पौधरोपण अभियान चलाया गया। पौधरोपण से पहले डीएम ने रक्षाबंधन पर्व की भांति रोपित किए गए पौधों पर राखी बांधकर उनके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेने की सलाह दी। सीडीओ डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी, एडीएम राममूर्ति मिश्रा, एसडीएम शिशिर कुमार सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
उधर, जलालाबाद में ईओ सीमा वर्मा के निर्देशन में आयोजित पौधारोपण में मो.हनीफ, रामरक्षपाल, इरशाद ठेकेदार, नईम अहमद, मो.वसी, हाजी शमशाद, नदीम आदि ने भाग लिया। किसान सहकारी चीनी मिल में डीएम बी चंद्रकला ने पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। मिल परिसर में जिले एवं चीनी मिल के अधिकारियों की उपस्थिति में 1100 पौधे रोपित किए गए। अभियान में मिल प्रशासन की ओर से एपी सिंह, राजेश्वरी प्रसाद, वीके मिश्रा, अजित सिंह, नवीन सोती ने पौधे रोपित किए। 

 थाईलैंड को पीछे छोड़ेगा यूपी
थाईलैंड द्वारा तीन पड़ोसी देशों की सहायता से 24 घंटे में साढ़े तीन करोड़ पौधे रोपित करने का लक्ष्य बनाया गया था। अकेला राज्य यूपी 24 घंटे में पांच करोड़ पौधे रोपित कर इस रिकॉर्ड को बहुत पीछे छोड़ देगा।
मुख्यमंत्री ने की निगरानी
हर घंटे बाद पौधरोपण का प्रतिशत लखनऊ कमांड सेंटर व वहां से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यालय को भेजी गई। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूरे अभियान पर नजर रखे रहे। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस के द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर ने भी अभियान पर बिना अपनी आईडी बताए नजर रखी।


क्षेत्र को हरा भरा बनाने का संकल्प 
धामपुर/अफजलगढ़। वन महोत्सव पर द्वारिकेश शुगर मिल बहादरपुर ने मिल परिसर में पौधों का रोपण किया। मिल के मुख्य महाप्रबंधक एसपी सिंह ने मिल कर्मचारियों को एक-एक पौधा रोपित करने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्र को हराभरा बनाने का आह्वान किया गया। सीएचसी में 50 फल व छायादार पौधे रोपित किए गए। इस मौके पर पूर्व विधायक शेख सुलेमान, सपा नगर अध्यक्ष शेख इरशाद, डॉ. राजीव चौहान, मनोज शर्मा व डिप्टी रेंजर नजाकत हुसैन, अय्यूब अंसारी, इस्लामुद्दीन, इमरोज, सईद अहमद, दलजीत सिंह, शाहिद चमौला आदि मौजूद रहे।धामपुर में वन विभाग की ओर से गांव सरकड़ा में नहर के किनारे प्रदेश के राज्यमंत्री मूलचंद चोहान ने पौधों को रोपित किया। रेंजर प्रताप सिंह सैनी, हरज्ञान सिंह, नसीम राणा, फरीदुर्रहमान रहे।धामपुर चीनी मिल की ओर से मिल परिसर में पौधों को रोपित किया गया। 
 लोगों को किया प्रेरित 
नगीना/रेहड़। प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव के आह्वान पर नगीना विधान सभा के विधायक मनोज पारस ने किरतपुर ब्लॉक, कोतवाली देहात में नहटौर रोड पर तथा मोटा ढाक में पौधरोपण किया। विधायक ने बताया कि नगीना विधान सभा क्षेत्र में 44 हजार पौधों को लगाने का लक्ष्य है।  वहीं एमएम इंटर कालेज नगीना में विद्यालय परिसर में 100 पौधे लगाए गए। पौधरोपण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राम बहादुर वर्मा, रामकुमार सिंह, शाहिद अली गौहर, ब्रजमोहन सिंह, आलोक कुमार, योगेन्द्र सिंह समेत समस्त स्टाफ ने हिस्सा लिया। वहीं उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की नगीना इकाई के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, सचिव राजीव भटनागर, कुंभकरण सिंह ने 25 पौधे रोपित किए। वहीं रेहड़। एसडीओ अफजलगढ़ त्रिलोकचंद  लांबा व जूनियर इंजीनियर शशि कुमार ने शाहपुर पोषक रजवाहे पर कर्मचारियों के साथ पौधरोपण किया। नगीना में गन्ना विकास समिति व गन्ना विकास परिषद नगीना के परिसर में समिति सचिव धमेंद्र सिंह ने गन्ना पर्यवेक्षकों के साथ पौधे रोपित किए।


यहां भी हुआ पौधरोपण
बिजनौर डिविजन में मुख्यत  कोतवाली नहटौर मार्ग, नगीना-दोदराजपुर मार्ग, किरतपुर-अकबराबाद मार्ग, मौजमपुर रेलवे लाइन, गुलालवाली, शादीपुर-नहटौर नहर के बीच नहर की पटरी पर, रामपुर ठकरा, मोहनपुर, अमानगढ़, चांदपुर रेंज, रैनी रेंज आदि में पौधरोपण किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed