{"_id":"6a04d3a6e0deaf140e046aba","slug":"parents-association-protests-against-the-arbitrariness-of-private-schools-bijnor-news-c-27-1-bij1027-179495-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक संघ का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक संघ का प्रदर्शन
विज्ञापन
बिजनौर। निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस लेने और कार्यक्रमों के नाम पर पैसे लेने के खिलाफ अभिभावक संघ ने प्रदर्शन किया। वह प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने निजी स्कूल की मनमानी और अभिभावकों पर विभिन्न तरह की फीस का जबरन बोझ डालने का विरोध किया। साथ ही अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
अभिभावक संघ के सरंक्षक निपेंद्र देशवाल ने कहा कि अधिकारी मौन हैं और निजी स्कूल अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। अभिभावकों से जबरन अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है। अन्य अभिभावकों का कहना है कि ज्यादा फीस को लेकर स्कूलों से बात की गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बाद में अभिभावकों ने डीएम से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा। उधर, डीएम जसजीत कौर ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नीलम, देवेंद्र कुमर, अर्चना, प्रीति, ममता, सोनल, भावना शर्मा, पूनम, शाहनबाज, शिवानी, अभिषेक, मोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।