{"_id":"600dbd398ebc3e340d28e5af","slug":"parent-chaupal-will-be-engaged-in-schools-bijnor-news-mrt522153781","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में लगेगी अभिभावक चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में लगेगी अभिभावक चौपाल
विज्ञापन
स्कूलों में लगेगी अभिभावक चौपाल
बिजनौर। परिषदीय विद्यालयों में इस बार गणतंत्र दिवस पर अभिभावकों की चौपाल लगाई जाएगी। चौपाल में बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने को अभिभावकों को शपथ दिलाई जाएगी। बच्चों की अच्छी पढ़ाई पर ध्यान देने वाले अभिभावकों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग के अफसरों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
परिषदीय विद्यालयों में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने की कवायद तेजी से शुरू की गई है। बच्चों को अभिभावकों के पास मोबाइल फोन पर होमवर्क भेजा जा रहा है या नहीं इस पर अभिभावक कितना चिंतन कर रहे हैं। इसके लिए इस बार गणतंत्र दिवस पर परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग के अफसरों को चौपाल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। महा निदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने शिक्षा विभाग के अफसरों को स्कूलों में चौपाल लगाने तथा अभिभावकों को शपथ दिलाने के निर्देश दिए हैं। अभिभावकों को यह भी कहा गया है कि वह चौपाल में अपना मोबाइल फोन साथ लेकर आएं। अभिभावक चौपाल में सक्रिय अभिभावकों को शिक्षकों द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। अभिभावकों को बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि सभी बच्चे स्कूल का कार्य समय पर करें। साथ ही अभिभावक भी बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दें। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि ब्लॉक के सभी शिक्षकों को गणतंत्र दिवस पर चौपाल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया कराया जा सके। दूसरी ओर शिक्षा विभाग में कार्य कर रहे स्टेट रिसोर्स पर्सन दुष्यंत कुमार ने बताया कि स्कूलों में अभिभावक चौपाल लगने से अभिभावकों में जागरूकता आएगी। इससे प्रत्येक गांव में शिक्षा का माहौल भी तैयार होगा।