फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Papa, you left me alone, now who will make me a racer

Bijnor News: पापा तुम अकेला छोड़कर चले गए, अब कौन बनाएगा मुझे रेसर

Sat, 19 Jul 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 19 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Papa, you left me alone, now who will make me a racer
ये क्या हो गया-बिजनौर क्षेत्र की बरकातपुर शुगर मिल के टैंक की जहरीली गैस की चपेट में आने से सोम - फोटो : संवाद
नांगलसोती/नजीबाबाद। पापा तुम तो कहते थे मैं तुझे राष्ट्रीय स्तर की रेसर बनाउंगा। तुम मुझे छोड़ कर चले गए, अब मुझे रेसर कौन बनवाएगा। बरकातपुर चीनी मिल के हादसे में मरे एक मजदूर की पुत्री की यह गुहार है।
विज्ञापन


गांव तिसोतरा निवासी कपिल देव कई वर्षों से उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में नौकरी कर रहा था। कपिल के एक पुत्री और एक पुत्र है। कपिल देव की मौत से परिवार में मातम पसरा है। कपिल देव 13 वर्षीय पुत्री 800 मीटर दौड़ में जिले से मंडल और प्रदेश स्तर तक अपना जलवा बिखेर चुकी है। कपिल का एक ही स्वप्न था कि वह अपने पुत्री को राष्ट्रीय स्तर की रेसर बनाकर ही दम लेगा।
विज्ञापन

पिता की मौत की खबर पुत्री बार-बार उस घड़ी को कोस रही है जब नियति ने उससे पिता को छीन लिया। वंशिका तोमर की जुबान पर सिर्फ यही शब्द हैं पापा तुम तो मुझे अकेला छोड़कर चले गए अब मुझे रेसर कौन बनाएगा। कपिल देव की मौत से परिवार गहरे सदमे में है, परिवार का लालन-पालन कपिल की नौकरी से ही चलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा सोमपाल और मुनेश्वर का परिवार

उत्तम शुगर मिल बरकतपुर में ईटीपी प्लांट हादसे में मारे गए लालपुरमान निवासी सोमपाल सिंह और कबूलपुरा मंडावर निवासी मुनेश्वर सिंह के परिवार की भी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। लंबे अरसे से दोनों उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में नौकरी कर अपने परिवार का किसी तरह गुजारा कर रहे थे। दोनों के परिवार बड़े हैं, उनकी सांसें थमने से परिवारों के सामने आर्थिक चुनौतियों का पहाड़ टूट पड़ा है।

देर शाम तक दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
नांगलसोती। हादसे में बरकातपुर चीनी मिल के तीन मजदूरों की मौत प्रकरण में देर शाम तक नांगल थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी। पोस्टमार्टम हाउस पर तीनों परिवारों के सदस्य मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे। पुलिस परिवारों को समझा बुझाकर उन्हें आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दे रही थी।


ईटीपी प्लांट हादसे में मजदूरों की मौत हुई है। प्रकरण के संबंध में जांच चल रही है। पीड़ित परिवारों से भी बात हुई है। घटना के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

- संजीव बाजपेयी, एएसपी बिजनौर

ये क्या हो गया-बिजनौर क्षेत्र की बरकातपुर शुगर मिल के टैंक की जहरीली गैस की चपेट में आने से सोम

ये क्या हो गया-बिजनौर क्षेत्र की बरकातपुर शुगर मिल के टैंक की जहरीली गैस की चपेट में आने से सोम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed