{"_id":"60e4961f8ebc3edbd008d22e","slug":"panic-due-to-the-arrival-of-guldar-and-tusker-elephant-dhampur-news-mrt546176522","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैडिल बांध मार्ग पर गुलदार का जोड़ा , नई कॉलोनी में टस्कर हाथी की आवक होने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैडिल बांध मार्ग पर गुलदार का जोड़ा , नई कॉलोनी में टस्कर हाथी की आवक होने से दहशत
विज्ञापन
गुलदार व टस्कर हाथी की आवक से दहशत
कालागढ़। सैडिल बांध मार्ग पर गुलदार का जोड़ा व नई कॉलोनी में टस्कर हाथी के नजर आने से लोगों में दहशत है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से निकल कर वन्यजीव आबादी की ओर पहुंचने लगे हैं।
कालागढ़ से सैडिल बांध मार्ग पर एक किलोमीटर के निकट एक गुलदार का जोड़ा बांध पर जा रहे कर्मचारियों को दिखाई दिया। हालांकि गुलदार वहां से गुजर रहे कर्मचारियों को देखकर घनी पत्तियों के बीच जाकर छिप गया। सहायक अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि सैडिल बांध पर जहां हाथी उत्पात मचाते रहते हैं वहीं मुख्य मार्ग पर कालागढ़ से एक किलोमीटर आगे बढ़ने पर एक गुलदार का जोड़ा देखा गया है। यह जोड़ा मुख्य मार्ग पर आकर बैठ जाता है। जिससे वहां से गुजरने वाले कर्मचारियों व क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने वन विभाग से मांग की है के प्रभावित क्षेत्र में वन विभाग के गश्ती दलों को तैनात कर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं।
दूसरी ओर नई कॉलोनी में इंटर कॉलेज से लेकर चार लाइट के क्षेत्र में वन्यजीवों का प्रकोप बना हुआ है। सांझ ढलने पर यहां पर वन्य जीव दिखाई देने लगते हैं। एक हाथी दोपहर को मुख्य मार्ग के निकट एक पेड़ के नीचे आकर खड़ा हो गया। टस्कर हाथी को देखकर लोगों ने दूर से ही उसके फोटो खींचे एवं वीडियो बनाई हाथी के आक्रामक व्यवहार को देखते हुए कोई भी उसके निकट नहीं पहुंचा।