{"_id":"64d7df46c2e107f61c0aadb4","slug":"panic-among-villagers-due-to-guldars-terror-in-mahasanpur-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-8947-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अफजलगढ़- महसनपुर में गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अफजलगढ़- महसनपुर में गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
अफ़जलगढ/रेहड़। महसनपुर में लगातार गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से शीघ्र गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
गांव निवासी जोत सिंह ने बताया की महसनपुर बादशाहपुर मार्ग पर करीब 50 सिक्ख परिवार खेतों पर डेरे बनाकर रहते हैं। साहब सिंह, गुरदीप सिंह, गुरुबाज सिंह, अमृत सिंह, विशाल गिल आदि ने बताया कि एक सप्ताह से देर रात दो गुलदार डेरों के आसपास मंडराते रहते हैं। ग्रामीण जोत सिंह ने बताया की कुछ दिन पहले एक बार तो गुलदार ने उनके घर में आंगन में आकर कुत्ते पर हमला कर दिया था। ग्रामीणों का आरोप है की सूचना देने पर भी वन कर्मी कभी रात को मौके नहीं आते। गुलदार को लेकर ग्रामीणों में जबर्दस्त भय व्याप्त है उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदारों के पकड़ने की मांग की है।
उधर गुलदार ने बीती रात गांव इमरतपुर में गांव के प्रवेश मार्ग स्थित ग्रामीण रामकुमार सिंह के पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। ग्रामीणों शोर तथा किसी वाहन के आ जाने से गुलदार कुत्ते को छोड़कर खेतों की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने गुलदार के पकड़े जाने की मांग की है।