फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panic among villagers due to appearing with Guldar's cub in Pipla

पीपला में गुलदार के शावक के साथ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

Mon, 20 Jan 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Panic among villagers due to appearing with Guldar's cub in Pipla
पीपला में गुलदार के शावक के साथ दिखने से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

धामपुर। मादा गुलदार के गांव पीपला में शावक के साथ खेतों में नजर आने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके द्वारा कोतवाल अरविंद मोहन शर्मा को गुलदार की आवक के बारे में अवगत करा दिया गया है।

गांव पीपला निवासी महावीर सिंह, दिनेश कुमार, सुरेश कुमार, करन सिंह आदि ने बताया कि सोमवार को सुबह सवा आठ बजे ग्रामीणों ने मादा गुलदार को एक शावक के साथ खेतों में देखा। गुलदार को देख ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने गुलदार की दहशत के कारण खेतों पर काम करने के लिए जाना बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने वन और पुलिस विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया है। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी शाम तक वन विभाग का कोई भी अधिकारी गांव में जानकारी करने के लिए भी गांव में नहीं पहुंचा। कोतवाल अरविंद मोहन शर्मा को भी लोगों ने इस मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों में वन विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली के प्रति असंतोष है। उधर वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डीएफओ एम सेम्मारन के आदेश पर वह गांव में गए और गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द ही गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed