{"_id":"5e6e6f528ebc3ea7dd2f0cf3","slug":"panchayat-land-got-possession-free-bijnor-news-mrt4737650116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत की जमीन को कराया कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत की जमीन को कराया कब्जा मुक्त
विज्ञापन
पंचायत की जमीन को कराया कब्जा मुक्त
बिजनौर। प्रशासन ने मंडावर में नगर पंचायत की बेशकीमती जमीन पर किए जा रहे कब्जे को हटवा दिया है। कब्जा करने वालों को मौके से खदेड़ दिया। जमीन पर कब्जा करने को जो नींव भरी गई थी, उन्हें भी उखड़वा दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से कब्जा करने वालों में खलबली मची है।
मंडावर में बस स्टैंड से प्रीतम सिंह द्वार के बीच नगर पंचायत की बेशकीमती जमीन पर कुछ लोग नगर पंचायत के अध के लोगों से साठगांठ करके कब्जा कर रहे थे। कालोनी काटने को प्लाटिंग कराई जा रहा थी। इस जमीन के पास कब्रिस्तान भी है। कब्रिस्तान की जमीन को भी इसमें शामिल कर लिया गया था। कब्जा करने वाले में हिंदू वाहिनी के पदाधिकारी भी शामिल थे। कुछ लोगों ने डीएम रमाकांत पांडेय से जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंची व जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों को मौके से खदेड़कर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। मौके पर जो नींव भरी गई थी उसे भी ध्वस्त करा दिया। तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक जमीन को कब्जा मुक्त कराकर मौके पर मौजूद लोगों को खदेड़ दिया गया। जमीन पर अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। जो ऐसा करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।