फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panch Mahotsav is from 23 to 26 October

23 से 26 अक्तूबर तक है पंच महोत्सव

Thu, 20 Oct 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Panch Mahotsav is from 23 to 26 October
23 से 26 अक्तूबर तक है पंच महोत्सव
विज्ञापन

बिजनौर। पंच महोत्सव 23 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। सबसे पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं। इसके बाद दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजा कर सुख समृद्धि और वैभव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
दीपावली कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाएगी। इस साल यह तिथि 24 अक्तूबर को है। दीपावली का शुभ मुहूर्त 24 अक्तूबर को शाम 5:27 मिनट से 25 अक्तूबर को शाम 4:18 मिनट तक है। दीपावली पर माता लक्ष्मी का आह्वान किया जाता है। दीपावली पर पूजन सामग्री में फल, पुष्प, अक्षत, विभिन्न प्रकार की मिठाई, धूप, सुगंधित वस्तुएं शामिल करना चाहिए। धनतेरस का शुभ मुहूर्त 22 अक्तूबर को शाम 6:02 मिनट से 23 अक्तूबर को शाम 6:03 मिनट तक रहेगा। धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी का जन्मदिवस भी है। इस दिन भगवान धनवंतरी को घी का दीपक और प्रसाद का भोग लगाना चाहिए। इस बार छोटी दीपावली, हनुमंत जन्मोत्सव, नरक चतुर्दशी और दीपावली एक दिन मनाए जाएंगे। हर वर्ष कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरक चतुर्दशी मनाई जाती है। मान्यता है कि नरक चतुर्दशी पर माता लक्ष्मी का आगमन होता है।
विज्ञापन

26 अक्तूबर को होगी गोवर्धन पूजा:
हर साल दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इस वर्ष 26 अक्तूबर को चंद्रदर्शन की प्रबल संभावना है। मगर सूर्योदय अनंतर प्रतिपदा 20 घड़ी (नौ मुहूर्त से अधिक) होने के कारण यहां स्थूल- चंद्रदर्शन का अभाव मानकर 26 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा की जाएगी। भाई दूज का त्योहार कार्तिक शुक्ल यमुना ने अपने घर में पूजन करके भाई यम को भोजन कराया था। इसलिए यह तिथि भाई-दूज या यम तिथि के नाम से प्रसिद्ध है। इस साल भाई-दूज का त्योहार 26 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अर्घ्यदान कर यमुना की प्रसन्नता के लिए भाई के कल्याण एवं दीर्घायु की कामना के लिए मंगल टीका लगाती हैं। भाई-दूज का शुभ मुहूर्त 26 अक्तूबर को दोपहर 2:42 मिनट के बाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ : पंडित ललित शर्मा
धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के ज्योतिषविद् पंडित ललित शर्मा ने बताया कि धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ होता है। दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजा कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस बार भाई-दूज और गोवर्धन पूजा का त्योहार एक दिन मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed