फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pakistan's effigy burns fury

पाकिस्तान का पुतला फूंक जताया रोष

Sun, 17 Feb 2019 12:28 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 17 Feb 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Pakistan's effigy burns fury
नजीबाबाद में पुलवामा घटना के विरोध में जुलूस निकालते नागरिक। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जवानों की मौत से हर कोई गुस्से में है। शहीद जवानों की स्मृति में शोक सभाएं और घटना के विरोध में जगह-जगह पुतले फूंकने और प्रदर्शन का क्रम जारी है।
विज्ञापन

पुलवामा घटना के विरोध में सुबह बजे चौक बाजार से जुलूस शुरू हुआ। संदीप तायल, सरदार जसवीर सिंह, मनोज मंगल, पंकज शर्मा, राजन टंडन गोल्डी, अनीस अहमद, संजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने तिरंगा झंडा लेकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाजार बंद कराया। हिंदू जागरण मंच, रत्ना मार्केट, नजीबुद्दौला मार्केट, युवा कांग्रेसियों, रेलवे स्टेशन रोड व्यापारी, मुनीरगंज के व्यापारियों ने अलग-अलग जुलूस निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष अरविंद सालवान, कृष्णा घाघट, भीमराज सिंह, विकास कश्यप, अरुण, अनुज, नजीबुद्दौला बाजार और रेलवे स्टेशन बाजार क्षेत्र के कारोबारियों दिलशाद, फुरकान, सलमान, शरीफ, साजिब, बिलाल, अदनान, अमन, शाहिद सिद्दीकी, नईम टाटा, आजाद के नेतृत्व में जुलूस निकालकर पुतला फूंका। रत्ना मार्केट के संजय टांक, सौरभ, सोनू, आदित्य, मोहित कश्यप, गौरव तागरा, उजैद रजा, राहुल सहित अनेक युवाओं ने पुलवामा के आत्मघाती हमले के विरोध में प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम वाधवा, महामंत्री मुकेश जिंदल, अंकुर गोयल, अर्पित मेहरा, सुरेश चंद्र माहेश्वरी, विशेष माहेश्वरी, अनवर शम्सी, जावेद, विनीत, सचिन, बार एसोसिएशन नजीबाबाद के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र जंघाला, महा सचिव मो. अकरम, राष्ट्रीय लोकदल के नगर अध्यक्ष इकबाल चौधरी, रघुनाथ सिंह, वक्कार चौधरी, सुमन वर्मा, शरीफ अहमद, साजिद मलिक, सुरेश राणा, नौबहार सिंह, विजय सिंह, चौधरी लटूर सिंह, शीशा सिंह, सुल्तान चौधरी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। क्षत्रीय समाज के इंद्र प्रताप सिंह, सतीश चौहान, विजेंद्र सिंह, अरुण कुमार, सुभाष चंद, राजीव चौहान, जितेंद्र राजपूत, राजकिशोर, संजीव चौहान, पवनेश, विपिन राज चौहान की ओर से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को सौंप कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

उधर, मुस्लिम फंड नजीबाबाद के एमडी आईएच जकी ने पुलवामा घटना में मारे गए शहीद जवानों की स्मृति में मुस्लिम फंड में काम बंद रखा। कर्मचारियों शाखा प्रबंधक अब्दुल शमीम, जमील अहमद, मो.यूसुफ, विसाल अहमद, नजम अली, बाबर, नईम सिद्दीकी, आबिद सैफी ने शहीद जवानों को खिराजे अकीदत पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन



पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए
भागूवाला/मंडावली में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर नागरिकों में आक्रोश है। नागरिकों ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका।
भागूवाला क्षेत्र में पुलवामा की आतंकी घटना से आहत बड़ी संख्या में हिंदू-मुस्लिम लोग जामा मस्जिद में एकत्र हुए। आबिद आलम, रिजवान, अखिलेश, अय्यूब, डॉ.रवि, शुएब, डॉ.ओपी सिंह, कैलाश, अरुण, रामपाल सैनी, राजकुमार, विक्रम के नेतृत्व में लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को हाथों में लेकर पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारों के बीच जुलूस निकाला। जनता  जूनियर हाईस्कूल में पहुंचकर लोगों ने पुलवामा की आतंकी घटना को कायरतापूर्ण बताया। दो मिनट का मौन रखकर लोगों ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों की श्रद्धांजलि दी। वहीं मंडावली क्षेत्र में व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद और काम छोड़कर पुलवामा में हुई आतंकी घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश गहलोत के नेतृत्व में मंडावली और भुड्डी क्षेत्र में जुलूस निकाला। आक्रोशित लोगों ने देवेंद्र के क्रशर पर आतंकवाद और पाकिस्तान के पुतले को नारेबाजी के बीच आग के हवाले किया। प्रदर्शनकारियों में नागेंद्र सिह, कर्मवीर सिंह, जहूर जैदी, भूपेंद्र, मुकेेश, हेमराज, तसलीम, इस्लामुद्दीन, बुंदू, शमीम, अहसान सहित अनेक लोग शामिल रहे।

शिक्षण संस्थाओं में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
बिजनौर में  विवेक कॉलेज में हुआ शोकसभा हुई। वहीं, महाविद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने काली पट्टी बांधकर रोष प्रकट किया।
 कार्यक्रम का संचालन सोशल विभाग व नर्सिंग विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष डी.के अग्रवाल, डॉ. जितेंद्र वर्मा, डॉ. जय सिंह, डॉ. हितेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सोशल विभाग व नर्सिंग विभाग द्वारा किया गया। महाविद्यालय सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष डीके अग्रवाल, डॉ. जितेंद्र वर्मा, डॉ. जय सिंह, डॉ. हितेश शर्मा आदि रहे।  उधर, नजीबाबाद में मो. अली जूनियर हाईस्कूल हुसैनपुर के सुधीर कुमार, हितेंद्र कुमार, ममता रानी, लक्ष्मी, आबिद कुरैशी, मीनाक्षी, रेमी सिंह, एनआईआईटी शिक्षण संस्थान के एमडी अवनीश अग्रवाल, डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह, डीन आरएम माहेश्वरी, प्रधानाचार्य नवनीत राजपूत, रामकिशोर सिंह, पीएनएस अरिहंत स्कूल के अध्यक्ष पारसनाथ जैन, एमडी मीनाक्षी जैन, प्रधानाचार्य केएल दीक्षित, सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनय कौशिक, शरजील असगर, भावना पाल, निधि, प्रीति, मेघना, तरन्नुम, विनीता, मोनिका, शोभित मित्तल ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।


गांव में निकला गया जुलूस
नूरपुर में ग्राम गोहावर में युवाओं ने ग्राम प्रधान पति बबलू सिंह के नेतृत्व में गांव में जुलूस निकालकर बस स्टैंड पर आतंकवाद का पुतला फूंका। पाकिस्तान के विरुद्घ जमकर नारेबाजी की। नवेंदू शर्मा, बब्लू सिंह, तसलीम अहमद, मोहित, मुकुल, निहाल सिंह, चमन सिंह, अर्जुन, पप्पू अभिषेक, नसीम अहमद आदि थे। एमजीडीएसडी पब्लिक स्कूल गोहावर में छात्रों ने मौन रखकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed