{"_id":"5e122bf88ebc3e87d97f4ea5","slug":"pakistan-s-effigy-burnt-in-protest-against-attack-on-nankana-sahib-bijnor-news-mrt4622925163","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननकाना साहिब पर हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननकाना साहिब पर हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका
विज्ञापन
नूरपुर में पाकिस्तान का पुतला फूंकते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता।
- फोटो : BIJNOR
ननकाना साहिब पर हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका
नूरपुर/राजा का ताजपुर। पाकिस्तान में गुरुद्वारा ननकाना साहिब में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करने और पथराव करने की घटना के विरोध में हिंदू जागरण मंच ने नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका।
रविवार सुबह करीब दस बजे हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में लोग गुरुद्वारा पर एकत्र हुए और पाकिस्तान के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए घटना के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। हिंदू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री जितेंद्र बैंस ने कहा कि श्री गुरुनानक देव जी के जन्म स्थान ननकाना साहिब पर हुए हमले से सिख समाज के साथ ही पूरे देश में आक्रोश है और घटना के लिए जो भी दोषी हैं, उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। बाद में सभी पाकिस्तान के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए शिव मंदिर चौक पर पहुंचे और पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान जितेंद्र बैंस, यशपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सीटू सिंह, बिजेंद्र अग्रवाल, हरनाम सिंह, नितिन कुमार मौजूद रहे।
राजा का ताजपुर में भी ननकाना साहिब पर हुए हमले के विरोध में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर नारेबाजी की। प्रमोद कुमार, राहुल, सुनील त्यागी, प्रभुजोत सिंह, गुरदयाल सिंह, अमनदीप मौजूद रहे।