{"_id":"58a7391f4f1c1b941ad84bbb","slug":"painter-19-will-be-collected-at-indira-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा पार्क में 19 को एकत्र होंगे पेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा पार्क में 19 को एकत्र होंगे पेंटर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में जनपद के चित्रकार रविवार को इंदिरा पार्क में एकत्र होंगे। वे यहां पेंटिंग बनाएंगे और उसे जनता के अवलोकन के लिए लगाएंगे। उन्होंने जनपद व शहर के लोगों से दोपहर करीब 12 बजे इदिरा पार्क आकर चित्र देखने का अनुरोध किया है।
वॉल आफ सैनिटेशन से जुड़े चित्रकारों ने तय किया कि वे महीने में एक बार सार्वजनिक स्थान पर एकत्र होकर बनाएंगे। सब चित्रकार अपना-अपना सामान और लंच लेकर आएंगे। लगभग दस बजे सार्वजनिक स्थान पर पेंटिंग बनाने के बाद वे उसे डिस्प्ले के लिए छोड़ देंगे। इस दौरान कलाकर लंच करेंगे। लंच के बाद सब एक-दूसरे के चित्र देखेंगे और दूसरों के काम से प्रेरणा लेंगे।
रानी भाग्यवती महिला विद्यालय की कला प्रवक्ता डॉ. रिचा शर्मा को इसका संयोजक बनाया गया है। डॉ. रिचा के अनुसार, इस अभियान के प्रथम चरण में जनपद के सभी चित्रकार 19 फरवरी को इंदिरा पार्क में सवेरे दस बजे एकत्र होंगे। दोपहर 12 से एक बजे के बीच पेंटिंग तैयार कर उसे डिस्प्ले के लिए लगा देंगे। वे भोजन करने के बाद अपनी पेंटिंग पर जनता की प्रतिक्रिया देखेंगे। उसके बाद सारे चित्रकार एक दूसरे की पेंटिंग का अवलोकन करेंगे।