फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Paddy will be weighed at 100 quintals per farmer at the centers

पूर्व सांसद भारतेंद्र ने कृषि मंत्री को किसानों की समस्याओं से कराया अवगत

Sun, 31 Oct 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Paddy will be weighed at 100 quintals per farmer at the centers
कृषि मंत्री को किसानों की समस्याओं का ज्ञापन देते भारतेंद्र सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
केंद्रों पर 100 क्विंटल प्रति किसान होगी धान की तौल
विज्ञापन

नजीबाबाद(बिजनौर)। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने कृषि मंत्री से धान की तौल 50 क्विंटल से बढ़ाकर 100 क्विंटल प्रति किसान कराने के आदेश जारी कराए। उन्होंने नजीबाबाद क्षेत्र में तीन नए धान क्रय केंद्र तत्काल खोले जाने का मामला कृषि मंत्री के समक्ष उठाया।
पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही से लखनऊ में भेंटकर धान क्रय केंद्रों पर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। भारतेंद्र सिंह ने प्रति धान क्रय केंद्र 300 क्विंटल धान खरीद और टोकन व्यवस्था से किसानों को होने वाली परेशानी से अवगत कराया। उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश भांति पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 100 क्विंटल प्रति किसान धान क्रय करने और टोकन व्यवस्था समाप्त करने की मांग की। पूर्व सांसद ने बताया कि कृषि राज्यमंत्री ने खाद्य एवं रसद विभाग की प्रमुख सचिव वीना कुमारी, मंडलीय अधिकारियों और जिलाधिकारी को तत्काल प्रभाव से प्रति किसान धान तौल केंद्र बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने धान किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए गुलालवाली, मथुरापुर मोर और जट्टीवाला में तत्काल प्रभाव से धान क्रय केंद्र खुलवाने का मामला भी उठाया। भारतेंद्र सिंह ने बताया कि मुरादाबाद क्षेत्र के विपणन अधिकारी मनोज कुमार क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों और किसानों की समस्याओं के संबंध में सोमवार को क्षेत्र का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम से मिले भाजपा नेता
नजीबाबाद। भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, तरुण राजपूत, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित ने एसडीएम मनोज सिंह को नजीबाबाद और किरतपुर धान क्रय केंद्रों से संबंधित किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। भाजपा नेताओं ने एसडीएम से धान लेकर आने वाले किसानों की क्रमानुसार तौल कराने तथा धान क्रय केंद्रों पर पर्याप्त तौल सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। उधर, भाजपा की पूर्व प्रांतीय कार्य परिषद सदस्य लीना सिंघल ने भी धान क्रय केंद्रों की तौल व्यवस्था सुचारू रखने के लिए जिला प्रशासन से समुचित व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed