{"_id":"608c4fc78ebc3e8dab49b55d","slug":"oxygen-for-patients-coming-from-haridwar-bijnor-news-mrt536632137","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार से आ रही मरीजों के लिए ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार से आ रही मरीजों के लिए ऑक्सीजन
विज्ञापन
हरिद्वार से आ रही मरीजों के लिए ऑक्सीजन
बिजनौर। जिले में ऑक्सीजन के लिए मारामारी हो रही है, वहीं इस बीच एक राहत भरी खबर भी आ रही है। निजी अस्पतालों में भर्ती गंभीर हालत में भर्ती मरीजों के लिए सांसे हरिद्वार से आ रही है। निजी अस्पताल संचालक आईएमए के अध्यक्ष का पत्र लेकर हरिद्वार से ऑक्सीजन मंगवा रहे हैं। इसके अलावा प्रशासन भी सरकारी अस्पताल के लिए बीएचएल हरिद्वार से ऑक्सीजन मंगवा रहा है।
प्रशासन ने अब निजी अस्पतालों को भी हरिद्वार से ऑक्सीजन लाने की छूट दे दी है। निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन नहीं होने से गंभीर हालत में भर्ती मरीजों के इलाज में परेशानी आ रही थी। हालात ये है कि मुंहमांगे दाम देने के बावजूद भी लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। जहां कोरोना मरीजों की जान पर संकट है, वहीं दूसरी गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों की जान भी खतरे में पड़ रही है। जिले में ऑक्सीजन के पांच प्लांट है। इन सभी प्लांट को प्रशासन ने अपनी निगरानी में ले लिया है। इसके बाद भी ऑक्सीजन की खपत पूरी नहीं हो रही है। प्रशासन ने ऑक्सीजन की खपत को दूर करने के लिए हरिद्वार बीएचएल से ऑक्सीजन के सिलिंडर मंगवाने शुरू कर दिए हैं। ये सिलिंडर सरकारी अस्पतालों व कोविड सेंटर में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। अन्य किसी को ये सिलिंडर नहीं दिए जा रहे हैं। प्रशासन ने अब निजी अस्पतालों को भी हरिद्वार से ऑक्सीजन के सिलिंडर लाने की छूट दे दी है। शर्त यह रखी है कि जिस निजी अस्पताल के लिए हरिद्वार बीएचएल से सिलिंडर आएंगे वहां के लिए आईएमए का पत्र लेकर हरिद्वार जाना होगा, तभी सिलिंडर मिल पाएंगे। बृहस्पतिवार को तीन निजी अस्पतालों के लिए वहां से ऑक्सीजन के सिलिंडर आए हैं। निजी अस्पतालों के चिकित्सक हरिद्वार से सिलिंडर मंगवाने को अपनी गाड़ी भेजने में लगे हैं। हरिद्वार में लाइन में लगकर ये सिलिंडर लेने पड़ रहे हैं।
सरकारी अस्पताल में पर्याप्त ऑक्सीजन: डीएम
डीएम रमाकांत पांडेय के मुताबिक सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन के पर्याप्त सिलिंडर मौजूद हैं। निजी अस्पतालों के लिए हरिद्वार से ऑक्सीजन सिलिंडर लाने की छूट दे दी गई है।