फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Overhead tank not built in three years, supply coming directly from tube well

Bijnor News: तीन साल में नहीं बना ओवरहेड टैंक, सीधे नलकूप से हो रही आपूर्ति

Wed, 05 Aug 2026 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Overhead tank not built in three years, supply coming directly from tube well
नूरपुर। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत धौलागढ़ इब्राहिमपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य शुरू कराया गया, लेकिन योजना के करीब तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी टैंक न बन पाने से जल आपूर्ति में समस्या हो रही है। हालांकि सीधे बोरिंग से पानी सप्लाई हो रहा है लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि टंकी का कार्य अधूरा होने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित रहती है।
विज्ञापन




गांव में करीब तीन वर्ष पूर्व विंध्या गाजा लिमिटेड कंपनी द्वारा 1.72 करोड़ रुपये की लागत से ओवरहेड टैंक व नलकूप का बोरिंग आदि कार्य कराया गया है। तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी ओवरहेड टैंक का काम पूरा नहीं हो सका। परियोजना से ग्राम पंचायत की करीब दो हजार से अधिक की आबादी को पेयजल का लाभ समय से नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य पूरा कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीण सुनील यादव का कहना है की तीन वर्ष बीतने के बाद भी ओवरहेड टैंक नहीं बन पाया है। जिसकी वजह से गांव में पेयजल आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है। अधूरा कार्य पूर्ण कराकर पेयजल की आपूर्ति कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीण नरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी ओवरहेड टैंक निर्माण पूरा नहीं हुआ है। नलकूप के बोरिंग और गांव में पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा होने पर सीधे बोरिंग से पेयजल की आपूर्ति हो रही है। समयानुसार आपूर्ति न होने की वजह से इसका लाभ नहीं हो रहा है। टैंक निर्माण कराकर पानी की आपूर्ति सुचारू कराई जानी चाहिए।


ग्रामीण दुष्यंत यादव का कहना है कि विभागीय उदासीनता के कारण तीन साल बीतने पर भी ओवरहेड टैंक का निर्माण नहीं हो सका। कभी-कभी बोरिंग से सप्लाई का कोई फायदा नहीं मिल रहा।



बुजुर्ग गोविंद सिंह का कहना है कि विभाग द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही है जबकि पानी की आपूर्ति के लिए कई बार जल निगम के अधिकारियों से मांग की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। गांव में पशुओं के लिए गर्मी के मौसम में पानी की अधिक आवश्यकता होती है। ऐसे में नल से पानी की जरूरत को पूरा करना बड़ी चुनौती है। यदि टंकी का निर्माण कार्य पूरा हो जाए तो ग्रामीणों को इसका लाभ होगा। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही शेष निर्माण कार्य पूरा कराकर गांव में पेयजल की आपूर्ति सुचारू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed