फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Other women are also hurt by the insult of wrestler women

Bijnor News: पहलवान महिलाओं के अपमान से अन्य महिलाएं भी आहत

Mon, 12 Jun 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 12 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Other women are also hurt by the insult of wrestler women
बिजनौर में पत्रकारों से वार्ता करते रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह।
- जयंत ने समरसता अभियान के तहत जिले में भाई चारे का संदेश
विज्ञापन

- कहा - किसानों को नहीं मिल रहा भुगतान, उचित फसलों का दाम
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/छाछरी मोड़। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में महिला पहलवानों का अपमान किया गया। सरकार अहंकार में है। इस घटना से अन्य महिलाएं भी आहत हैं। कहा कि भाजपा काल में किसान का बुरा हाल है। उन्हें न समय पर फसलों का भुगतान मिल रहा है, न ही फसलों का उचित मूल्य मिल रहा।
यह बात उन्होंने चौधरी जयंत सिंह ने रविवार को समरसता अभियान के कई जगह हुई सभाओं में कही। कहा कि उनका उद्देश्य आपसी भाईचारा है। हम आप मिलकर चलेंगे तो किसानों का भला कर सकते हैं। कहा कि नलकूपों को फ्री बिजली देने की घोषणा की जाती है, लेकिन धरातल पर अभी कुछ नहीं है। इससे पहले उन्होंने शमशाद के यहां प्रेसवार्ता की। वार्ता के बाद ग्राम कंभौर में उनका अच्छा स्वागत किया गया।
विज्ञापन


ग्राम कुतुबपुर गढ़ी में पूर्व प्रधान राजकुमार के यहां सभा को संबोधित किया। जयंत सिंह ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। महिलाएं सम्मान के लिए भटक रही हैं। दिल्ली तक आंदोलन करने को मजबूर हैं। दिल्ली की सरकार आंख बंद करके बैठी है। महिलाएं धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर हैं, कोई सुनने को तैयार नहीं है। कहा कि हमें सियासत व राजनीति धर्म व जाति की कल्पना को छोड़कर करनी चाहिए। रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि बिलाई चीनी मिल भुगतान नहीं कर रही है। इससे किसान आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे कार्यक्रमों में मौजूद
कार्यक्रमों में डॉ. नीरज चौधरी, जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, विधायक चंदन चौहान, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सुभाष गुर्जर, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर सिंह, अशोक चौधरी, ब्रजवीर सिंह, नरेंद्र आचार्य, इंद्रमणि, पूनम चौधरी, राजपाल सिंह, संदीप चौधरी, जयपाल सिंह, सुरपाल सिंह, अनंत चौधरी, शुभम सिंह, ओमवीर सिंह, हरवीर सिंह, शौकत अली, यशपाल सिंह, संतराम सिंह, मूलचंद चौधरी, विवेक कुमार आदि उपस्थित रहे।


समरसता का पैगाम लेकर आया आपके बीच
हीमपुर दीपा। गांव रावटी में पहुंचे जयंत सिंह का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कहा कि भाईचारे व समरसता का पैगाम लेकर आप के बीच आया हूं। आगे का संघर्ष आसान नहीं है, इसीलिए हमें और आपको मिलजुल कर यह लड़ाई लड़नी है। आज समाज में द्वेष भावना तनाव फैलाया जाता है। नफरत के इन खिलाड़ियों को हराना होगा। इससे पहले रतनपुर खुर्द गांव में सुरेन्द्र सिंह निंदना, हरपाल सिंह, दयानाथ सिंह, शौपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, हरपाल सिंह, संदीप फौजी, राजेन्द्र सिंह ,कुलदीप चिकारा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed