फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   OT seal of three hospitals, notice to one

तीन अस्पतालों की ओटी सील, एक को नोटिस

Tue, 12 May 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
OT seal of three hospitals, notice to one
नगीना में प्राइवेट चिकित्सकों के अस्पतालों पर कार्रवाई करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : BIJNOR
तीन अस्पतालों की ओटी सील, एक को नोटिस
विज्ञापन

नगीना। कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन न करने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान तीन अस्पतालों की ओटी को सील कर दिया गया, जबकि एक चिकित्सक को नोटिस जारी किया गया है।
सीएचसी प्रभारी व नोडल अधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह धामपुर रोड स्थित एच एल मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल पर छापे के दौरान कोई चिकित्सक नहीं मिला। चार मरीज भर्ती मिले। हॉस्पिटल की ओटी (ऑपरेशन थियेटर) व ओपीडी चैंबर को सील कर दिया गया है। मौजूद स्टॉफ को तीन दिन के अंदर भर्ती मरीजों को डिस्चार्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। अलका हेल्थ केयर सेंटर की ओटी (ऑपरेशन थियेटर) को भी सील किया गया है। यहां ओपीडी बंद थी। साईं हेल्थ केयर सेंटर का ताला बंद था तो टीम ने बंद ताले पर ही सील लगा दी। बाजार गंज में स्थित एक डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचकर नोडल अधिकारी ने कोविड 19 की गाइडलाइस का पालन करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

वहीं, नगीना चिकित्सा संघ (एनडीए) के चिकित्सकों ने मंगलवार की दोपहर सीएचसी पहुंच कर नोडल अधिकारी नवीन कुमार को अपने चिकित्सा व प्रेक्टिस संबंधी सभी प्रमाणपत्र व जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं। नोडल अधिकारी ने सभी चिकित्सकों से कहा कि स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइस का पालन करने वाले डॉक्टरों को परेशान नहीं किया जाएगा। अध्यक्ष डॉ. भूपेश चौहान के नेतृत्व में डॉ. मोहम्मद एहतेशाम, डॉ. गौहर सईद शमसी, डॉ. असद ग़ालिब, डॉ. बालेश कुमार, डॉ. फय्याज, डॉ. कय्यूम, डॉ. शादाब, डॉ. नसीम, डॉ. सिकंदर, संयोग विश्नोई, डॉ. नदीम फारूकी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed