फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Order to file report on four in case of fraud

धोखाधड़ी के मामले में चार पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

Wed, 10 Feb 2021 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Order to file report on four in case of fraud
धोखाधड़ी के मामले में चार पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
विज्ञापन

बिजनौर। सीजेएम दिलीप सचान ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश किरतपुुर थाना पुलिस को दिया है।

थाना स्योहारा के गांव मेवा जट निवासी वसीम ने न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र में कहा था कि वह देहरादून में काम करता है। उसके साथ फैक्ट्री में थाना किरतपुर के गांव रघड़पुरा निवासी यूूनुस भी काम करता है। यूनुस ने बताया कि उसका भाई नदीम व सरफराज कुवैत में नौकरी करते हैं। वह उसकी 45 हजार रुपये प्रतिमाह पर कुवैत में नौकरी लगवा देगा। उसका वीजा व आने जाने का खर्च तीन लाख रुपये आएगा। इनकी बातों पर विश्वास कर उसने नदीम के खाते में 44 हजार व सरफराज के खाते में 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद नदीम ने उससे खाते में और रुपये डालने को कहा। नदीम ने अपने रिश्तेदार के खाते में 20 हजार रुपये नगद जमा कराए और फरीद के खाते में 49 हजार रुपये जमा कराए। उससे अलग अलग खातों में एक लाख 55 हजार रुपये जमा कराए गए तथा बाकी पैसे यूनुस ने नगद ले लिए। धोखाधड़ी का पता चलने पर उसने पैसे मांगे तो उन्होंने लात घूंसों से मारपीट की। धोखाधड़ी के इस मामले में नदीम, यूनुस, सरफराज व यूसुफ के विरु द्ध रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed