{"_id":"6619960bc82142cf3e0b2029","slug":"opposition-worried-even-before-wrestling-jayant-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-122089-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती से पहले ही चित हुआ विपक्ष : जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती से पहले ही चित हुआ विपक्ष : जयंत
Sat, 13 Apr 2024 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां मैं और भाजपा के नेता जुट रहे हैं। सामने वालों की कोई खबर नहीं, गहरी नींद में सो रहे हैं। अखिलेश यादव बिजनौर आने की हिम्मत नहीं कर रहे हैं। अब तक उनका कार्यक्रम नहीं लगा। कुश्ती होने से पहले ही चारों खाने चित हो गए हैं। इसे पटखनी कहते हैं। साथ ही एनडीए के साथ किए गए गठबंधन को भविष्य के लिए हितकारी बताया।
शुक्रवार को मंडावली के किसान इंटर कॉलेज में चुनावी सभा में पहुंचे जयंत चौधरी का बंगाली समाज की महिलाओं ने शंखनाद कर स्वागत किया। मंत्रोच्चार के साथ बुजुर्गों ने पगड़ी बांधकर सम्मान दिया। चौधरी जयंत सिंह ने बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन के उम्मीदवार चंदन चौहान के युवा होने का हवाला देते हुए कहा कि मैं भी इस उम्र में मथुरा से सांसद था। बोले कि नौजवान क्षेत्र के विकास के लिए दिन में भी सपने देख लेते हैं। चंदन किसी से भेदभाव नहीं करेंगे, सबको एक बराबर रखेंगे और मान सम्मान देंगे।
बोले कि चौधरी साहब सभाओं में अपनी पार्टी के घोषित उम्मीदवार की नैतिकता पर सवाल उठने पर जनता के सामने चुनावी माहौल में कह देते थे। अब ऐसी नैतिकता नहीं बची, अब कुछ पार्टियों में उम्मीदवारों की गुणवत्ता का आधार बैंक बैलेंस देखा जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डॉ. राजकुमार सांगवान ने लोगों की सेवा में अपना जीवन लगा दिया, उनके पास कोई संपंती नहीं है। जिनके लिए सीएम योगी भी कह गए थे कि यह आदमी खुद एनओसी है, जिसे किसी से एनओसी लेने की जरूरत नहीं है।
कहा कि चौधरी चरण सिंह को भाजपा सरकार ने सम्मान देने का काम किया है। हम भी वफादार हैं। देश के गरीब, किसान, मजदूर के साथ वफादारी करनी है। इसी के नाते लोकदल ने एनडीए में आने का फैसला लिया। नेताओं को फैसला लेते हुए एक आंख पीछे अतीत की रखनी पड़ती है। हमने विपक्ष में रहते हुए संघर्ष किया और लाठियां खाईं हैं। वहीं दूसरी आंख भविष्य की ओर रखकर किसान का भला करने और विकास के लिए एनडीए में शामिल हुए हैं। हमेशा सड़क पर बैठकर पत्थर फेंकने से नहीं, मुख्य व्यवस्था में जुड़कर किसान के काम होते दिखाई देंगे।
कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे, ऐसे में किसान मजदूर और गरीब के लिए योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। कहा कि ईवीएम में चौथे नंबर पर बटन को इस तरह दबा देना जब ईवीएम खुलेगी तो पहले नंबर पर चंदन चौहान पहुंच जाए। जनसभा को भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
- कुटीर उद्यमियों और निवेशकों के लिए बिछेगी लाल कालीन
जयंत सिंह ने कहा कि हर श्रमिक के सम्मान को योजना बन रही हैं। चरण सिंह भी यह सोचते थे कि कुटीर उद्योग में खेती से हट रहे लोगों को रोजगार मिलेगा। किसानों के लिए तमाम समस्याएं हैं, जमीन बढ़ नहीं सकती बल्कि घटेगी। ऐसे में कुटीर उद्योग को बढ़ावा दिया जाए। कहा कि कुटीर उद्योग लगाने वालों और निवेश करने वालों के लिए यूपी में लाल कालीन बिछेगी।