फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Opposition to the team that came to remove the temple in the JD of the highway

हाईवे की जद में आए मंदिर हटाने पहुंची टीम का विरोध

Thu, 28 Oct 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the team that came to remove the temple in the JD of the highway
बिजनौर-नगीना मार्ग पर गांव शादीपुर के पास बड़िया के मंदिर को तोड़ने पहुंची जेसीबी। - फोटो : BIJNOR
हाईवे की जद में आए मंदिर हटाने पहुंची टीम का विरोध
विज्ञापन

कोतवाली देहात। पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे 709 एडी की जद में आए मंदिर को हटाने के प्रयास पर हंगामा खड़ा हो गया। लोगों ने जबरदस्त विरोध करते हुए एनएचएआई की टीम को लौटा दिया। हालांकि मामले में सीओ और तहसील प्रशासन को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। एनएचएआई के अधिकारियों ने दो दिन का समय लोगों को पक्ष रखने के लिए दिया है। वहीं टीम को बरुकी के शिव मंदिर पर भी लोगों का विरोध झेलना पड़ा।

बिजनौर से कोतवाली देहात तक सड़क को हाईवे में तब्दील किया जाना है। सड़क का चौड़ीकरण हो रहा है। पेड़ काटे जा चुके हैं और अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसी के चलते बुधवार को एनएचएआई तथा राजस्व विभाग के अधिकारी नगीना-बिजनौर मार्ग पर शादीपुर बिजलीघर के निकट स्थित बड़िया के मंदिर पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि हाईवे निर्माण के लिए मंदिर को हटाने का आदेश जारी हुआ है। मंदिर के पुजारी बिहारी दास ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। क्षेत्र के कई गांव के दर्जनों ग्रामीण मंदिर पर पहुंच गए, जिन्होंने मंदिर तोड़े जाने का विरोध किया। ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन को रोक दिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत करने का काफी प्रयास किया लेकिन लोग शांत नहीं हुए। शिव कुमार कश्यप और विनीत मौर्य ने कहा कि यह स्थल लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार अजय कुमार तथा एनएचएआई के अधिकारियों ने ग्रामीणों को दो दिन काम बंद रखने का आश्वासन दिया। जिस पर लोग शांत हुए। मौके पर सीओ नगीना सुमित शुक्ला , प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात हरीश चंद्र जोशी, चौकी प्रभारी महेश मलिक भी पहुंचे। इस दौरान रविंद्र सिंह, धूम सिंह कश्यप, नीरज मौर्य, अतुल कुमार, रिंपल सिंह, दिनेश मौर्य, प्रशांत मौर्य आदि मौजूद रहे। उधर टीम को बरुकी के शिव मंदिर पर भी लोगों का विरोध झेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed