फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Opposition to remove 74 names from final voter list

अंतिम मतदाता सूची से 74 के नाम हटाने का विरोध

Mon, 12 Apr 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Opposition to remove 74 names from final voter list
नजीबाबाद में ग्राम पंचायत की मतदाता सूची से मत गायब होने का विरोध करते मतदाता। - फोटो : NAZIBABAD
अंतिम मतदाता सूची से 74 के नाम हटाने का विरोध
विज्ञापन

नजीबाबाद। ग्राम पंचायत राजारामपुर फाजिल के ग्रामीणों ने अंतिम मतदाता सूची में करीब 74 नाम काट दिए जाने के संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप था कि ग्राम पंचायत की जनवरी 2021 में मतदाता सूची में शामिल नाम षड्यंत्र के तहत कटवाए गए हैं।

ग्राम पंचायत राजारामपुर फाजिल के हुमायूंपुर इद्दू निवासी ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील पहुंचकर ग्राम 74 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने का विरोध किया। मो. सलीम, मरगूब अहमद, मो. शहराज, उजमा, अजीम, हसीब, मुरसलीन, अफशा, रजिया सहित बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम परमानंद झा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में तत्काल नाम जुड़वाने की मांग की। एसडीएम परमानंद झा ने विलंब से शिकायत करने की जानकारी दी। बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल करने का समय समाप्त हो गया है। एसडीएम ने ग्रामीणों को प्रकरण की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। तहसील पहुंचे ग्रामीणों में साकिब, नवेद, आदित्य, अहमद हुसैन, सबीला, नजराना, शहरीन, शमिमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed