{"_id":"610ad6928ebc3e88d36048e0","slug":"opposed-to-open-school-in-two-shifts-nazibabad-news-mrt5504784177","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पालियों में विद्यालय खोलने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पालियों में विद्यालय खोलने का किया विरोध
विज्ञापन
नजीबाबाद के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रदर्शन करतीं शिक्षिकाएं।
- फोटो : NAZIBABAD
नांगलसोती/नजीबाबाद। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की नजीबाबाद और नांगलसोती इकाइयों के शिक्षकों ने विद्यालय को दो पालियों में खोले जाने का विरोध किया। शिक्षकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विद्यालयों को अधिनियम व्यवस्था के अनुरूप खोलने की मांग की।
नजीबाबाद में आर्य कन्या इंटर कालेज में जिला कार्यकारिणी सदस्य शैलेजा अरोरा, इकाई अध्यक्ष मुकुल के नेतृत्व में शिक्षकों ने दो पालियों में विद्यालयों को खोले जाने का विरोध किया। इस दौरान शाहेनूर परवीन, इसरावती, रेनू, नूतन राणा, वर्षा, अलका, पूजा, रिचा, निधि माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
उधर, नांगलसोती की आरबीएस इंटर कालेज में शिक्षकों ने 16 अगस्त से विद्यालय खोलने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया, लेकिन शासन द्वारा सुबह आठ से साढ़े चार बजे तक दो पालियों में विद्यालय खोलने का विरोध किया। शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकारी शिक्षकों का उत्पीड़न करने का प्रयास कर रही है। शिक्षकों ने विद्यालयों का समय अधिनियम के अनुसार करने की मांग की है। शिक्षक नौ अगस्त को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौपेंगे। इस दौरान प्रधानाचार्य राजीव चौहान, केशव शरण, हरवीर सिंह, सुरेश चंद्र, गीता शर्मा, अर्चना शर्मा, एकता आदि शिक्षक मौजूद रहे।