फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Opposed the amendment in the Indian Legal Council Rules

भारतीय विधिक परिषद नियमावली में संशोधन का किया विरोध

Wed, 14 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Opposed the amendment in the Indian Legal Council Rules
नजीबाबाद। नजीबाबाद बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भारतीय विधिक परिषद नियमावली में किए गए संशोधन का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। अधिवक्ता तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को ज्ञापन सौंपकर एक दिन के लिए न्यायिक कार्यों से विरत रहे।
विज्ञापन

नजीबाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य बुधवार को तहसील परिसर स्थित बार हाल में एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए भारतीय विधिक परिषद नियमावली में किए गए संशोधन का विरोध किया। साथ ही अधिवक्ता एक दिन के लिए न्यायिक कार्यों से विरत रहे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह और महासचिव फहीम अहमद के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने ज्ञापन तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को सौंपा। उन्होंने कहा कि नजीबाबाद बार एसोसिएशन बार कौंसिल आफ इंडिया की ओर से भारतीय विधिक परिषद नियमावली में किए गए संशोधन का पुरजोर विरोध करता है। साथ ही संबंधित संशोधनों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग करता है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में अधिवक्ता कुलदीप जाखेटिया, सुभाष चंद, नौशाद, जितेंद्र कुमार, खुर्शीद आलम, सुहेल खान, सुल्तान अहमद, विपिन शर्मा, गौरव अग्रवाल, महबूब अहमद, मनीष जैन, इरशाद अहमद, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed