फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Operators will get incentive amount for taking fare from UPI

Bijnor News: यूपीआई से किराया लेने पर परिचालकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Sun, 04 Dec 2022 06:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Operators will get incentive amount for taking fare from UPI
यूपीआई से किराया लेने पर परिचालकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन

बिजनौर। रोडवेज बसों में यूपीआई के माध्यम से टिकट का भुगतान करने की सुविधा शुरू हो गई है। इसके लिए परिचालकों को क्यूआर कोड दे दिया गया है। क्यूआर कोड से अधिक से अधिक भुगतान लेने वाले परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जल्द ही यह योजना शुरू होगी। डिपो के सबसे ज्यादा क्यूआर कोड से भुगतान लेने वाले तीन परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
रोडवेज बसों को भी डिजिटल की ओर से ले जाया जा रहा है। बसों में यूपीआई के माध्यम से भुगतान की सुविधा शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने परिचालकों को प्रोत्साहित करने के लिए एक योजना शुरू की है, जिसके तहत हर क्षेत्र के तीन परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जो सबसे अधिक डिजिटल भुगतान करेगा। मिली जानकारी के मुताबिक परिचालकों को यूपीआई के माध्यम टिकट किराया लेने पर प्रति टिकट एक रुपये की धनराशि पेटीएम की ओर से परिचालक को दी जाएगी। डिजिटल भुगतान की दिशा में परिवहन निगम की ओर से यह कदम उठाया जा रहा है। इस योजना के लागू होने से यात्रियों को भी फुटकर की समस्या से निजात मिलेगी। अभी कुछ परिचालक ही यूपीआई से किराया ले रहे हैं। यूपीआई के माध्यम से किराए लेने की हिचकिचाहट को दूर करने के लिए ही प्रोत्साहन राशि देने की योजना शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन::
परिचालकों को प्रोत्साहन राशि देने वाली योजना अभी शुरू नहीं है। परिवहन मंत्री ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। जनवरी तक यह योजना शुरू हो सकती है। यूपीआई के माध्यम से किराए लेने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनुज त्यागी, एआरएम कार्यालय सहायक प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed