{"_id":"5de4032c8ebc3e549c3379f6","slug":"operation-of-three-trains-will-be-canceled-till-certain-dates-nazibabad-news-mrt4565274149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित
विज्ञापन
नजीबाबाद। कोहरे के कारण अमृतसर से लखनऊ दिशा में चलने वाली जननायक एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस और साप्ताहिक लालकुंआ एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन दिसंबर के दूसरे पखवाड़े से 31 जनवरी 2020 तक निश्चित की गई तिथियों में रद्द रहेंगी। देहरादून स्टेशन के रिमोडयूलेशन के चलते पहले से ही कई ट्रेनों का संचालन फरवरी तक रद्द है।
शीत का प्रकोप शुरू होते ही ट्रेन से सफर करने वाले लंबी दूरी के यात्रियों की मुश्किलें दिसंबर के दूसरे पखवाड़े से बढ़ जाएंगी। महानिदेशक रेलवे ने कोहरे के कारण कई ट्रेनों का संचालन दिसंबर के दूसरे पखवाड़े से जनवरी के अंत तक निश्चित तिथियों में बंद रखने का निर्णय लिया है। इनमें नजीबाबाद से गुजरने वाली अप और डाउन दिशा की सहारनपुर-मुरादाबाद दिशा में चलने वाली तीन ट्रेनें शामिल हैं। कोहरे के कारण जिन ट्रेनों को 16 दिसंबर से 31 जनवरी 2020 तक रद्द किया जाना है उनमें फिरोजपुर छावनी से धनबाद के बीच चलने वाली किसान एक्सप्रेस, अमृतसर से दरभंगा के बीच चलने वाली जननायक एक्सप्रेस और अमृतसर से लालकुंआ के बीच चलने वाली लालकुंआ एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे ने जिन तिथियों में ट्रेनें रद्द रहेंगी उसकी सूची भी सूचना पट पर जारी कर दी है।
रेलवे ने देहरादून स्टेशन के रिमोडयूलेशन के कारण देहरादून-हरिद्वार से लखनऊ दिशा में चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन नवंबर के दूसरे पखवाड़े से फरवरी के प्रथम पखवाड़े तक रद्द किया हुआ है। इनमें लिंक एक्सप्रेस, नैनी एक्सप्रेस, काठगोदाम से देहरादून के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन सहित अधिकांश ट्रेनों का संचालन फरवरी तक के लिए बंद है। राप्ती गंगा का संचालन नजीबाबाद तक होने से उत्तराखंड के यात्रियों को लखनऊ दिशा से नजीबाबाद आकर देहरादून और हरिद्वार जाने तथा इन क्षेत्र से आकर लखनऊ दिशा को जाने के लिए परेशानी भरा सड़क मार्ग का सफर करना पड़ रहा है।