{"_id":"659ef14c88d4e3bb160b19a6","slug":"operation-of-roadways-buses-disrupted-due-to-fog-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-17385-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कोहरे से गड़बड़ाया रोडवेज बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कोहरे से गड़बड़ाया रोडवेज बसों का संचालन
Thu, 11 Jan 2024 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। पिछले कई दिनों से जनपद कोहरे की जकड़ में है। कोहरे से जनमानस ही नहीं ट्रेनों और रोडवेज बसों का संचालन बेपटरी हो गया है। कोहरा व अत्यधिक ठंड होने से यात्री कम निकल रहे हैं। अधिकांश ट्रेनें अपनी समयसारिणी से कई कई घंटे की देरी से चल रहीं हैं। सुबह ज्यादा कोहरा होने से रोडवेज बसें व अन्य वाहन फॉग लाइटों के सहारे ही गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।
रेल ही नहीं कोहरे से जनपद के अंदर व जनपद से बाहर जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। अत्यधिक ठंड व कोहरा होने के कारण ट्रेन व बसें देरी से चल रही हैं। यात्री कम निकलने से परिवहन निगम के अफसरों ने कम यात्री पर बसों का संचालन नहीं करने के निर्देश दिए। यात्री कम करने से सवारी पूरी करने को बसों का संचालन देरी से हो रहा है।
बुधवार को दिन में धूप निकलने से रोडवेज बस स्टैंड पर यात्री की संख्या में इजाफा हुआ। यात्री सुनीता, कपिल कुमार ने बताया कि बसों का संचालन में अंतर आया है। बिजनौर डिपो के एआरएम धीरज सिंह पंवार का कहना है कि कोहरे के कारण बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है।