फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Operation of libraries started in 45 panchayats

45 पंचायतों में पुस्तकालयों का संचालन शुरू

Sat, 12 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Operation of libraries started in 45 panchayats
45 पंचायतों में पुस्तकालयों का संचालन शुरू
विज्ञापन

धामपुर। अब गांवों में छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना आसान हो गया है। ब्लॉक क्षेत्र की 97 ग्राम सभाओं में से 45 पंचायतों में आधुनिक पुस्तकालयों का निर्माण हो चुका है। पुस्तकों को क्रय करने की जिम्मेदारी ग्राम सभाओं को सौंपी गई है।

धामपुर ब्लॉक क्षेत्र में कुल 97 ग्राम पंचायतें हैं। सभी पंचायतों में छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने, समसामयिक घटनाक्रमों के प्रति जागृत रहने के लिए पुस्तकालयों का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम विकास अधिकारी हिमांशु राजपूत का कहना है कि अब तक 45 पंचायतों में पुस्तकालयों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सभी को संचालित कर दिया गया है। पुस्तकालयों में आवश्यकतानुसार पुस्तकें उपलब्ध हैं। संबंधित पंचायतों में ग्रामीणों की सुविधा के लिए वाईफाई नेटवर्किंग की व्यवस्था की गई है। गांव नौरंगाबाद के जगदीश सिंह, मिथिलेश देवी, कविता रानी, कल्याण सिंह, जैतरा निवासी महावीर सिंह, गौतम कुमार ने सरकार के इस कदम की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed