{"_id":"60bbb58b8ebc3ebb1b2666a6","slug":"only-in-the-name-of-cleanliness-bijnor-news-mrt5414381146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई के नाम पर हो रही खानापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई के नाम पर हो रही खानापूर्ति
विज्ञापन
बिजनौर। प्रशासन ने विशेष सफाई अभियान की हकीकत जानी। जांच अधिकारी को साफ-सफाई में खानापूर्ति होते मिली। जिस पर आरोपी ग्राम पंचायत सचिव को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पहले दिन 500 से अधिक गांव में विशेष सफाई अभियान चला है। अभियान में कोरोना का फैलाव रोकने के लिए साफ-सफाई के साथ घरेलू तथा बरसाती पानी की निकासी पर फोकस रहा।
शासन के निर्देश पर पंचायतों में विशेष सफाई अभियान शनिवार, रविवार तथा सोमवार को विशेष सफाई अभियान चल रहा है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत ब्लॉक नोडल अधिकारी हैं। ग्राम पंचायत सचिव को अभियान के स्पॉट फोटो अपलोड करने के निर्देश हैं। डीपीआरओ सतीश कुमार ने मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक की आधा दर्जन पंचायतों का निरीक्षण किया है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने ब्लॉक के बुरहानुद्दीन पंचायत में पाया कि मात्र दो चार सफाई कर्मचारी सफाई कर रहे थे। शासन के अतिरिक्त प्राइवेट कर्मचारी लगाकर पूरे गांव की एक साथ सफाई कराने के निर्देश हैं। ग्रामीणों ने भी साफ-सफाई पर असंतोष जताया है। इस पर डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत सचिव को पूरे गांव की सफाई के लिए दो दिन का समय दिया है। बताया कि शनिवार को 214 पंचायत में सफाई अभियान चला है। कोरोना का फैलाव रोकने को सैनिटेशन व नालियों में एंटी लार्वा छिड़काव कराया गया है। बरसात करीब है। पानी की निकासी के लिए नालों की सफाई तथा नालों का पानी तालाबों तक पहुंचाने पर जोर है। जिससे मोहल्लों में जल भराव न हो। अभियान रविवार तथा सोमवार को जारी रहेगा।
सीडीओ कर रहे समीक्षा
डीपीआरओ ने बताया कि सीडीओ केपी सिंह विशेष सफाई अभियान की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। यदि कहीं सफाई नहीं हो रही है तो ग्रामीण डीपीआरओ के दफ्तर में स्थित कंट्रोल रूम को सूचित करें। जिला पंचायत राज अधिकारी को सीधे भी जानकारी दी जा सकती है।