फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Only five BS-6 buses near Najibabad Roadways Depot

Bijnor News: नजीबाबाद रोडवेज डिपो के पास बीएस-6 की सिर्फ पांच बसें

Tue, 14 Nov 2023 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Only five BS-6 buses near Najibabad Roadways Depot
- बीएस-6 की पांच बसों के भरोसे नजीबाबाद से दिल्ली का सफर
विज्ञापन

-दिल्ली रूट की बसों पर रहता है यात्रियों का दबाव

संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। दीपावली की छुट्टी समाप्त होने के बाद दिल्ली जाने वाले बस यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। नजीबाबाद से दिल्ली तक का सफर बीएस-6 की पांच बसों पर ही निर्भर हैं।
दीपावली और भैय्यादूज की छूट्टी के बाद दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होती है। दिल्ली में बीएस-3 और बीएस-4 की बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगने के बाद नजीबाबाद से दिल्ली का सफर मुश्किल भरा हो गया है। दरअसल, नजीबाबाद रोडवेज डिपो के पास बीएस-6 की मात्र पांच बसें है। इन पांच बसों पर यात्रियों के सीधे दिल्ली जाने का सफर निर्भर है। कम बसों होने से यात्रियों को बसों में भीड़ का सामना भी करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बस स्टेशन इंचार्ज अरूज मेहदी ने बताया कि नजीबाबाद रोडवेज डिपो के पास 57 बसें और 13 अनुबंधित बसें हैं। दिल्ली रूट पर बीएस-6 की पांच बसों को लगाया है। इसके अलावा बीएस-4 बसों को गाजियाबाद, मेरठ, हरिद्वार, लखनऊ और मुरादाबाद रूट पर लगाया गया है। यात्री की सुविधाओं को सर्वाेपरि रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि रोडवेज डिपो के लिए बीएस-6 बसों की मांग की गई है। जल्द ही डिपो पर बीएस-6 बसें उपलब्ध हो जाएंगी।

दिल्ली के लिए चलती थीं 11 बसें
नजीबाबाद। बीएस-3 और बीएस-4 की बसों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध लगने से पूर्व नजीबाबाद रोडवेज डिपो से दिल्ली के लिए करीब 11 बसें संचालित होती थी। फिलहाल नजीबाबाद से दिल्ली के बीएस-6 की पांच बसों का ही संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed