फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Only 31 thousand availed the benefit against 2.65 lakh in OTS

Bijnor News: ओटीएस में 2.65 लाख के सापेक्ष 31 हजार ने ही उठाया लाभ

Sat, 16 Dec 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 16 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Only 31 thousand availed the benefit against 2.65 lakh in OTS
- विद्युत निगम की योजना रुचि नहीं ले रहे उपभोक्ता
विज्ञापन

- अब तक 400 करोड़ बकाया के सापेक्ष 25 करोड़ की रूपये की वसूली, 31 दिसंबर को बंद हो रही योजना

संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर। सरकार की ओर से बिजली के बिलों के ब्याज की शत प्रतिशत छूट के साथ चलाई जा रही एक मुश्त समाधान ओटीएस योजना का उपभोक्ता लाभ उठाने में रुचि नहीं ले रहे है। धामपुर वितरण मंडल के चार डिवीजनों में करीब 2.65 हजार उपभोक्ता हैं। अब तक इनमें से करीब 31 हजार उपभोक्ताओं ने ही योजना का लाभ उठाया है। योजना 31 दिसंबर को बंद होने जा रही है।
विद्युत वितरण मंडल धामपुर के अधीक्षण अभियंता एनके प्रसाद ने बताया कि निगम की ओर से बिजली की बकाया को लक्ष्यानुरूप पूरा करने को पूरा प्रयास किया जा रहा है। पर सफलता नहीं मिल रही है। मंडल में चार डिवीजन धामपुर विद्युत वितरण खंड प्रथम व द्वितीय, नगीना और नजीबाबाद हैं। चारों डिविजनों में करीब 2,65 लाख उपभोक्ता हैं। इन पर 400 करोड़ रुपये का बकाया है।
विज्ञापन

निगम ने बकाया वसूली और उपभोक्ताओं को ब्याज में छूट देने के लिए ओटीएस योजना को चलाया जा रहा है। लेकिन उपभोक्ता योजना का लाभ उठाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। अब तक करीब 31 हजार उपभोक्ता ही लाभ उठा पाए हैं। इनसे 400 करोड़ के सापेक्ष अभी तक करीब 25 करोड़ रुपये की वसूली हो पाई है। घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को ब्याज में 90 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। जबकि निजी नलकूप उपभोक्ताओं के लिए ब्याज में 31 दिसंबर तक के लिए शत प्रतिशत की छूट देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नजीबाबाद डिवीजन की स्थिति बेहद चिंताजनक



एसई ने बताया कि धामपुर मंडल में सबसे ज्यादा खराब स्थिति नजीबाबाद डिवीजन की है। नजीबाबाद में अभी तक आठ उपभोक्ताओं से केवल पांच करोड़ की वसूली हुई है। जबकि धामपुर विद्युत वितरण खंड द्वितीय से 7500 और नगीना में 8150 उपभोक्ताओं से सात-सात करोड़ रुपये और धामपुर वितरण खंड प्रथम से 7200 उपभोक्ताओं से आठ करोड़ की वसूली हुई है। इनमें नजीबाबाद डिवीजन की स्थिति बेहद चिंताजनक है।

- 450 जनसेवा केंद्र, 46 बिजलीघरों के अधिकारी कर रहे पूरा प्रयास
एसई का कहना है कि मंडल में 450 जनसेवा केंद्र है। निगम के 46 बिजलीघरों पर तैनात अवर अभियंता, सहायक अभियंता लोगों के घरों पर जाकर योजना का प्रचार कर बकाया को जमा करने को प्रेरित कर रहे है। बताया जा रहा है कि वह बिजली के बिलों को जमा करने को निगम के कार्यालयों पर न जाएं। अपने गांवों, क्षेत्रों में संचालित जनसेवा केंद्रों पर पहुंच योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed