{"_id":"5f7e088d8ebc3e9bfd3f7d9a","slug":"online-competitions-in-school-colleges-bijnor-news-mrt5050163179","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल-कॉलेजों में हुई ऑनलाइन प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल-कॉलेजों में हुई ऑनलाइन प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

बिजनौर। परिवहन विभाग की ओर से मनाए जा रहे द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन स्कूल कॉलेजों में ऑनलाइन स्लोगन एवं पेटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
एआरटीओ प्रशासन प्रणव झा के अनुसार शासन के निर्देश पर जिले में पांच से दस अक्तूबर तक विशेष द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। बुधवार को तीसरे दिन संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) सुरेंद्र कुमार द्वारा जनपद के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन सड़क सुरक्षा संबंधित स्लोगन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही पूरे सप्ताह ऑनलाइन कार्यक्रम की रूपरेखा से सभी विद्यालयों को अवगत कराया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा ऑनलाइन प्रतियोगिता में अति उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर संयोजक के रूप में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति के नामित सदस्य निशांत कुमार, रोबिन कुमार आदि का सहयोग रहा।