फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One nomination each for four posts of Bar Association in Najibabad

Bijnor News: नजीबाबाद - बार एसोसिएशन के चार पदों पर एक-एक ने कराया नामांकन

Fri, 03 Feb 2023 08:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 03 Feb 2023 08:45 PM IST
विज्ञापन
One nomination each for four posts of Bar Association in Najibabad
- अध्यक्ष और महासचिव सहित चार पदों पर नौ फरवरी को मतदान होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महासचिव सहित चार पदों पर नौ फरवरी को मतदान होगा। शेष पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुना जाना तय है। मुख्य चुनाव आयुक्त अजय गोयल के नेतृत्व में चुनाव आयुक्त अशोक तोमर, विजय शर्मा, अब्दुल हनीफ, रोहिताश्व सिंह, अतर सिंह की टीम के नेतृत्व में नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हुई।
अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र यादव और धीरेंद्र सिंह के बीच सीधा चुनाव होगा। महासचिव पद पर जितेंद्र राजपूत और इमरान अहमद, सहसचिव प्रकाशन पद पर नजाकत अली और देवप्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर अबरार अहमद और जावेद कमर सिद्दीकी के बीच सीधा मुकाबला होगा। नौ फरवरी को प्रात: 9:30 बजे से तीन बजे तक मतदान संपन्न होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरविंद राजपूत, जाफिर हुसैन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आरिफ कफील, सहसचिव पद पर गौरव अग्रवाल द्वारा एकमात्र नामांकन कराने से सभी का निर्विरोध पदाधिकारी चुना जाना तय है।
विज्ञापन

कार्यकारिणी में लोकेंद्र सिंह, खुर्शीद आलम, इकबाल सिद्दीकी, नदीम अहमद, देवेंद्र कुमार, मो. यूनुस, महबूब अहमद, रामेंद्र सिंह, समसपाल, प्रकाश सिंह का भी निर्विरोध सदस्य चुना जाना तय है। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य में मो. आरिफ, धर्मपाल बौद्घ, जरफिशा, अजयपाल, धीर सिंह, अवधेश कुमार, संदीप सिंह, शहजाद आलम, दिनेश कुमार, नवाब आलम का भी निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने का रास्ता साफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed