फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One more woman found corona infected in the district

Bijnor News: बिजनौर - एक महिला और मिली कोरोना संक्रमित

Fri, 31 Mar 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 31 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
One more woman found corona infected in the district
बिजनौर। जिले में फिर एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है। इस समय 11 सक्रिय मरीज हैं। महिला को हल्के बुखार की शिकायत थी। चिकित्सक ने कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर जांच कराई तो वह संक्रमित मिली।
विज्ञापन


शुक्रवार को नजीबाबाद ब्लॉक के आदर्शनगर में 50 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। महिला को दो दिनों से बुखार था। साथ ही गले में दर्द और खांसी की भी परेशानी थी। महिला जब दवाई लेने अस्पताल पहुंची तो चिकित्सकों ने कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर उसकी जांच कराई। जांच में महिला में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद जिला अस्पताल दवाई लेने आई महिला को लक्षणों के आधार पर दवाई दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को 458 लोगों की कोरोना की जांच की गई। जिनमें से 457 लोगों की रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। मुख्य चिकित्सा कार्यालय में स्थित आईडीएसपी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक महिला को घर में सुरक्षित कर दिया गया है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवीदास ने बताया कि परिवार के सभी लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल एकत्र किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed