फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One more constable arrested in recovery of twenty lakh rupees

Bijnor News: वसूली कांड में पुलिस ने एक और सिपाही को किया गिरफ्तार

Wed, 01 Feb 2023 08:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 01 Feb 2023 08:05 PM IST
विज्ञापन
One more constable arrested in recovery of twenty lakh rupees
मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया आरोपी पुलिसकर्मी महताब सिंह मावी।
- मुरादाबाद पुलिस लाइन से की गई आरोपी की गिरफ्तारी
विज्ञापन

- तीन पुलिसकर्मियों समेत अब तक जेल जा चुके हैं पांच आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सिगरेट से लदा ट्रक कब्जे में लेने और चालक को बंधक बनाकर बीस लाख की मांग करने के मामले में एक और सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुरादाबाद में चालक के पद पर तैनात इस सिपाही को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब तक इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
मंगलवार को शहर कोतवाली पुलिस ने मुरादाबाद की पुलिस लाइन से सिपाही महताब सिंह मावी पुत्र भोले सिंह निवासी अकबरपुर इच्छाबाद थाना हस्तिनापुर जिला मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि अमरोहा के गांव भीकनपुर मूढ़ा के रहने वाले मोहम्मद सालिम का ट्रक असम से सिगरेट भरकर मुजफ्फरनगर के लिए निकला था। इस ट्रक को 27 जनवरी की सुबह बैराज चौकी के पास दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोगों ने खुद को एनसीबी टीम बताते हुए ट्रक को कब्जे में लेकर मंडी में खड़ा दिया और चालक तारिक को बंधक बना लिया था। चालक के फोन के जरिए ट्रक स्वामी से बीस लाख रुपये की मांग की गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में रविवार को शहर कोतवाली पुलिस ने जिला मुरादाबाद के गांव लालपुर निवासी गुड्डू व साजिद, शहर कोतवाली के बैराज चौकी पर तैनात सिपाही लोकेंद्र और सिपाही सोनू यादव को गिरफ्तार करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया। इस मामले में मुरादाबाद में तैनात दो सिपाहियों की संलिप्तता भी सामने आई। सिपाही महताब को पकड़ लिए जाने के बाद अब ट्रक से सिगरेट गायब करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। मंगलवार को गिरफ्तार किया गया आरोपी सिपाही महताब सिंह मावी एसएसपी मुरादाबाद की गाड़ी का चालक भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed